'आपका सपना साकार हुआ पापा...', CM नीतीश के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी हुए इमाेशनल
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार ...और पढ़ें

पिता महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देते मंत्री डॉ. अशोक चौधरी। एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक के रूप में पटना के एएन कॉलेज (AN College) में योगदान दिया है।
इस मौके पर उन्होंने अपने दिवंगत पिता और पूर्व मंत्री महावीर चौधरी को समर्पित एक इमोशनल संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने पिता के सपनों और आशीर्वाद का जिक्र किया।
डॉ. अशोक चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आपका सपना साकार हुआ, पापा। जो आप देखना चाहते थे… वो आज हो रहा है।
आप स्वयं यहां नहीं हैं, लेकिन आपके सोचने का फल आज मेरे सामने है। आपने हमेशा मुझे शिक्षा की राह अपनाने और प्रोफेसर बनने की सलाह दी। उस समय यह जिद लगती थी, लेकिन अब समझ आता है कि यह दूरदर्शिता थी।'

मंत्री बनने के बाद बना प्रोफेसर
उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने उनकी जनसेवा के पैशन को देखकर समझौता किया, और आज वही सपना साकार हो रहा है।
लोग प्रोफेसर होकर मंत्री बनते हैं, मैं मंत्री बनने के बाद प्रोफेसर बन रहा हूँ। यह संभव हुआ सिर्फ इसलिए कि आप थे। आपका स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे।'
डॉ. अशोक चौधरी ने इस अवसर पर बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, प्रो. एस. पी. शाही का नाम भी लिया है। कहा कि पीठ पीछे आपकी यही इच्छा थी कि आपका बेटा प्रोफेसर बने। इसकी चर्चा भी आप प्रो. शाही से करते थे।
वो लम्हे जब आप उनसे यह कहते थे... शायद उस समय मुझे उसका मोल नहीं पता था। लेकिन आज जब उसी राह पर चल रहा हूँ तो आपकी हर बात याद आती है।
प्रो. एसपी शाही, AN College की प्रिंसिपल प्रो. रेखा रानी और अन्य सम्मानित शिक्षकों की उपस्थिति में अपनी पहली कक्षा संभाली। यह पल केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि का नहीं, बल्कि शिक्षा और परिवार के संस्कारों की भी जीत है।
यह भी पढ़ें- CM नीतीश के मंत्री बने असिस्टेंट प्रोफेसर; PPU में पढ़ाएंगे डॉ. अशोक चौधरी? वेतन पर कही ये बात

आपका सपना साकार हुआ, पापा। जो आप देखना चाहते थे... वो आज हो रहा है......आज आप स्वयं यहाँ नहीं हैं, लेकिन जो आपने मेरे लिए सोचा था - वो सपना आज आँखों के सामने पूरा होता दिख रहा है।
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) February 17, 2026
आप कभी नहीं चाहते थे कि मैं राजनीति की उठापटक में उलझूँ। आपकी इच्छा थी कि मैं शिक्षा की राह चुनूँ,… pic.twitter.com/n8a0pvmYGs
