विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना मेट्रो का एक साल पूरा: 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:03 PM (IST)

पटना मेट्रो ने अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है, जिसमें 3.37 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर ...और पढ़ें

पटना मेट्रो का एक साल पूरा

पटना मेट्रो का एक साल पूरा

HighLights

  1. पटना मेट्रो ने परिचालन का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया।

  2. एक वर्ष में 3,37,885 यात्रियों ने पटना मेट्रो से सफर किया।

  3. दिसंबर तक खेमनीचक स्टेशन यात्रियों के लिए खुलने की तैयारी है।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना मेट्रो ने अपने परिचालन के एक वर्ष पूरे कर लिए हैं। छह अक्टूबर 2025 को आइएसबीटी से भूतनाथ तक पहली मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। एक वर्ष के सफर में मेट्रो अब आइएसबीटी से मलाही पकड़ी तक पहुंच चुकी है। इस दौरान 3,37,885 यात्रियों ने पटना मेट्रो से सफर किया है। 

एक वर्ष की इस यात्रा में प्रत्येक टिकट, सफर और गंतव्य ने पटना मेट्रो की कहानी में नया अध्याय जोड़ा है। मेट्रो ने यात्रियों के भरोसे और सहयोग के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि यह सफर आगे भी जारी रहेगा।

आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक बढ़ा नेटवर्क

पहले चरण में आईएसबीटी से भूतनाथ तक मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ था। बाद में सेवा का विस्तार मलाही पकड़ी तक किया गया। इससे शहर के बड़े हिस्से को मेट्रो सेवा से जुड़ने का अवसर मिला है। 

मेट्रो के एक वर्ष पूरे होने पर यात्रियों की संख्या 3.37 लाख के पार पहुंचना इसके प्रति बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। मेट्रो प्रशासन ने अपने संदेश में कहा कि पहले सफर से लेकर अब तक की यात्रा में यात्रियों का साथ सबसे महत्वपूर्ण रहा है। 

एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर मेट्रो ने आने वाले दिनों में इस यात्रा को और आगे ले जाने की उम्मीद जताई है। पटना मेट्रो अब एक और स्टेशन शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। खेमनीचक स्टेशन आम लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है दिसंबर तक इस स्टेशन को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पटना मेट्रो में अब नहीं होगी भीड़ की टेंशन! 6 कोच वाली ट्रेनें चलाने की तैयारी तेज