विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश से नहीं मिल पाईं मीरा, लालू मिले नहीं

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 08:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 09 Jul 2017 11:40 PM (GMT+05:30)

दो दिन के बिहार दौरे पर आयी यूपीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार लालू यादव और नीतीश कुमार से मिले बिना ही वापस चली गई।

नीतीश से नहीं मिल पाईं मीरा, लालू मिले नहीं
नीतीश से नहीं मिल पाईं मीरा, लालू मिले नहीं

पटना [राज्य ब्यूरो]। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की संयुक्त प्रत्याशी मीरा कुमार अपने तीन दिवसीय दौरे के पश्चात शनिवार को रांची के लिए रवाना हो गईं। वैसे तो उन्होंने अपने पक्ष में समर्थन के लिए कांग्रेस और राजद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 17 दलों ने मिल कर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है, यह कोई मामूली बात नहीं है। मगर, एक मामले में उन्हें मायूसी हाथ लगी। वह नीतीश कुमार से मिल नहीं पाईं, वहीं लालू प्रसाद उनसे मिल नहीं सके।

वैसे तो नीतीश कुमार ने राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की घोषणा कर रखी है, मगर चर्चा थी कि मीरा कुमार खुद नीतीश कुमार से मिलेंगी और उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करेंगी। मगर, मीरा कुमार के पटना पहुंचने से तीन घंटे पहले ही नीतीश कुमार स्वास्थ्य लाभ के लिए राजगीर रवाना हो गए। वह शनिवार को भी राजगीर में ही कैंप कर रहे हैं।

दूसरी ओर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी उनसे नहीं मिल सके। रांची की एक अदालत में चारा घोटाले से संबंधित मामले में शुक्रवार को उनकी पेशी थी, और वह मीरा कुमार के आने से कुछ देर पहले ही गुरुवार को रांची प्रस्थान कर गए थे। शुक्रवार को उनके पटना स्थिति आवास पर सीबीआइ की छापेमारी हुई।

 

यह भी पढ़ें: 'मांझी से 4 घंटे में इस्तीफा लेने वाले सीएम नीतीश तेजस्वी को क्यों नहीं कर रहे बर्खास्त'

 

रांची से वह शुक्रवार संध्या वापस आए तो छापामारी से उत्पन्न स्थिति से जूझने में ही भिड़े रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मीरा कुमार को शनिवार को रांची जाना था। ऐसे में लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। 

 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर भाजपा के निशाने पर सीएम नीतीश, बताया अग्निपरीक्षा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।