Move to Jagran APP

बिहार भाजपा में जनाधार विस्तार से पता चलेगा कौन नेता कितने पानी में, फिर तय होगा भविष्‍य

बिहार में संगठनात्मक चुनाव से पहले चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान कई नेताओं का भविष्य तय करेगा। पार्टी में सक्रियता के आधार पर ही नेताओं की भूमिका और अहमियत तय होगी।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 06:15 PM (IST)
बिहार भाजपा में जनाधार विस्तार से पता चलेगा कौन नेता कितने पानी में, फिर तय होगा भविष्‍य

पटना [रमण शुक्ला]। बिहार में संगठनात्मक चुनाव से पहले चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान कई नेताओं का भविष्य तय करेगा। इस अभियान को सफल बनाकर भाजपा कुनबा बढ़ाने वाले नेताओं का सियासी कद बढ़ाने पर विचार कर रही है। नए सदस्यों की संख्या और अभियान में उनकी सक्रियता के आधार पर ही पार्टी में नेताओं की भूमिका और अहमियत तय होगी। 

loksabha election banner

जनाधार में भाजपा अव्‍वल

फिलवक्त बिहार भाजपा वोट बैंक में ही नहीं, बल्कि जनाधार विस्तार में भी अव्वल बन गई है। पार्टी ने सदस्यता अभियान में लक्ष्य से दो गुना से अधिक नए सदस्य बना लिए हैं। अब 25 अगस्त के बाद अंतिम हिसाब-किताब में यह आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंचने का अनुमान है। भाजपा के प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख व प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा का अनुमान है कि पार्टी नए सदस्य बनाने में देश में दूसरे स्थान पर रहेगी। वर्तमान में बिहार भाजपा के सदस्यों की संख्या 89 लाख है।

छह जुलाई से शुरू हुआ है अभियान

बता दें कि भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू हुआ था, जो 25 अगस्त को समाप्त होने वाला है। अभी तक जिलों से मिली रिपोर्ट में 20 अगस्त तक मिस्ड कॉल कर 16.50 लाख सदस्य बन चुके हैं, जबकि नमो एप से तीन लाख से ज्यादा और अन्य माध्यम से ढाई लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जबकि लक्ष्य 12 लाख का था।

अब होगा सक्रिय सदस्‍यता अभियान पर फोकस

अब 25 को सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान पर फोकस करेगी। पार्टी ने 25 सामान्य सदस्य बनाने वालों को सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी रिकॉर्ड के अनुसार बिहार भाजपा में 89 लाख प्राथमिक सदस्य और 82 हजार सक्रिय सदस्य हैं। इसमें 67 लाख प्राथमिक सदस्य और 75 हजार सक्रिय सदस्य प्रमाणित हैं। पार्टी ने इस बार सदस्यता अभियान में 30 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। 

25 को आएंगे भूपेंद्र यादव, लेंगे फीड बैक

बिहार भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा 25 अगस्त को होगी। बिहार भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को पटना आ रहे हैं। भूपेंद्र सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव की भी समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी, जिला सदस्यता प्रमुख को बुलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.