विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मशाल-2026 में 11.61 लाख विद्यार्थियों ने दिखाई खेलों में रुचि, 27 नवंबर तक बढ़ी तिथि

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:54 PM (IST)

राज्य में खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए आयोजित मशाल-2026 प्रतियोगिता में अब तक 11.61 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। छात्रों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मशाल-2026 में 11.61 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण।

  2. छात्रों की भागीदारी बढ़ाने हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 नवंबर तक बढ़ी।

  3. पूर्वी चंपारण पंजीकरण में सबसे आगे, पटना सातवें स्थान पर।

डिजिटल टीम, पटना राज्य में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए होने जा रही मशाल-2026 प्रतियोगिता को स्कूली विद्यार्थियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। 24 नवम्बर तक राज्य के 38 जिलों में 11,61,189 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूल स्तर पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 27 नवम्बर की रात 10 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 नवम्बर तय थी।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ रविंद्रन शंकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल को पत्र भेजकर संशोधित तिथि की जानकारी दी है। उन्होंने एसीएस से सभी डीईओ, बीईओ, मास्टर ट्रेनरों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों तक इसे पहुंचाने का अनुरोध किया है।

पूर्वी चंपारण सबसे आगे

पंजीकरण के मामले में अब तक पूर्वी चंपारण 83,315 विद्यार्थियों के साथ पहले स्थान पर है। वैशाली 81,210 पंजीकरण के साथ दूसरे और दरभंगा 51,958 के साथ तीसरे स्थान पर है। सीवान 48,114, मुजफ्फरपुर 47,843 और कटिहार 46,326 पंजीकरण के साथ क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

पटना में 46,052 विद्यार्थियों का पंजीकरण

पटना जिले में अब तक 46,052 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके साथ पटना राज्य में सातवें स्थान पर है। वहीं, सबसे कम पंजीकरण शेखपुरा में 4,250 हुआ है। शिवहर में 6,167 और अरवल में 7,201 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर

मशाल-2026 राज्यव्यापी खेल प्रतिभा पहचान कार्यक्रम का दूसरा संस्करण है। शिक्षा और खेल विभाग संयुक्त रूप से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के माध्यम से इसका आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।