इनकम टैक्स गोलंबर पर छात्र राजद का आक्रोश मार्च हुआ उग्र, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले Patna News
पटना में शनिवार को गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र राजद के कार्यकर्ताओं को पुलिस से लाठियां खानी पड़ीं। छात्रों की पत्थरबाजी से कई राहगीर घायल हो गए।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 02:41 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राज्य की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे छात्र राजद के कार्यकर्ताओं की शनिवार को पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जमकर बवाल हुआ। हंगामे में कई राहगीरों को चोटें आई हैं। मामला शांत करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्र राजद ने शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला है। बड़ी संख्या में छात्रों के आने के अनुमान पर इनकम टैक्स गोलंबर पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान छात्र उग्र हो गए। वे पत्थर बाजी करने लगे। पुलिस से धक्का-मुक्की की जाने लगी। जिसपर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र घायल हुआ हैं। जबिक पत्थर बाजी करने से राहगीरों को चोटें आई हैं। बवाल बढ़ता देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें