Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manoj Jha: महागठबंधन वाले खुश हो जाइए..., मनोज झा ने बताया सीटों का अनुमान, कहा-मैंने जिंदगी में कभी...

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 12:56 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। विपक्ष के नेताओं ने जहां एग्जिट पोल को सिरे से नकार दिया है वहीं कुछ नेताओं ने इसे पीएमओ का एग्जिट पोल बताया है। इसी क्रम में आरजेडी सांसद मनोज झा ने सीटों का ऐसा अनुमान लगाया कि अब महागठबंधन वाले खुश हो जाएंगे।

    Hero Image
    मनोज झा ने बताया महागठबंधन को कितनी सीटें आएंगी (जागरण)

    पीटीआई, पटना। Bihar Political News Today:  बिहार समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आने वाला है। इससे पहले नेताओं के अनुमान आने शुरू हो गई है। इसी क्रम में आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महागठबंधन की सीटों को लेकर अपना अनुमान बता दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज झा (Manoj Jha) के अनुमान से महागठबंधन में खुशी की लहर दौड़ सकती है। मनोज झा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मैंने जिंदगी में कभी और मेरी पार्टी ने भी कभी एग्जिट पोल को तवज्जो नहीं दी। 2015 देखिए, 2020 देखिए, आपको उदाहरण मिल जाएगा। कई लोग तो माफीनामा भी लिखते हैं।

    मनोज झा ने कहा कि ये एग्जिट पोल तो पीएमओ से आया है। कोई जोशी जी हैं जो तैयारी कर रहे हैं। मैंने तेजस्वी जी का कैंपेन देखा है। इस कैंपेन में आरजेडी के परिवर्तन पत्र ने हंगामा मचा दिया है। रोजगार, महंगाई, महिलाओं का सशक्तिकरण सब पर जोर दिया गया है।

    महागठबंधन को कितनी सीटें

     मनोज झा ने कहा कि जो भी आंकड़े आप देख रहे हैं, उनमें व्यापक उलटफेर होगा। मेरे अनुमान से महागठबंधन को 25 से अधिक सीटें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को एग्जिट पोल नहीं बल्कि वास्तविक परिणाम सामने होगा और हमलोग पूरी तरह से बढ़त बनाएंगे।

    मनोज झा ने कहा मैंने तेजस्वी यादव जैसा कैंपेन अभी तक नहीं देखा। मनोज झा ने कहा कि मैं आपलोगों को यकीन दिलाता हूं कि बिहार में हमलोग 25 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें

    Samrat Chaudhary: इधर मतदान समाप्त, उधर सम्राट चौधरी ने ले लिया स्पेशल टास्क; आवास पर ही करने लगे ये काम

    Patliputra Exit Poll 2024: पाटलिपुत्र में मीसा भारती या रामकृपाल यादव में किसकी होगी जीत? पढ़ें आज तक का एग्जिट पोल