Mann Ki Baat: PM मोदी के 'मन की बात' पर बिहार की खास नजर, बिहार चुनाव व कोरोना वैक्सीन की कर सकते हैं चर्चा
Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात कर रहे हैं। उनके आज के इस कार्यक्रम पर बिहार की खास नजर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे बिहार चुनाव व बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीन की सीधी या अप्रत्यक्ष चर्चा कर सकते हैं।
पटना, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे से 'मन की बात' (Mann ki baat) के तहत देश से रूबरू हैं। इसके पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से देशवासियों से अपने इस 70वें रेडियो कार्यक्रम को सुनने की अपील की। इस बार की उनकी मन की बात कुछ खास है। मौका दशहरा का तो है हीं, बिहार में विधानसभा चुनाव का भी माहौल है। ऐसे में पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चर्चा कर सकते हैं। बिहार चुनाव के अपने घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने फ्री कोरोना वैक्सीन देने की बात कही है। इसपर राजनीति गर्म है। पीमएम मोदी कोरोना वैक्सीन की भी चर्चा कर सकते हैं। इस बीच उन्होंने दशहरा सहित आने वाले त्योहाराें को कैसे मनाएं, इसकी चर्चा कर चुके हैं।
पहले करते रहे बिहार की चर्चा
विदित हो कि पीएम मोदी अपने मन की बात में बिहार की चर्चा करते रहे हैं। ऐसे में इस बार, जबकि चुनावी माहौल है, लोगों की नजरें उसके आज के कार्यक्रम पर लगी हुई है। ऐसा इसलिए भी कि इसी 23 अक्टूबर को उन्होंने बिहार में अपनी चुनावी रैली के दौरान विपक्ष, खासकर कांग्रेस व आरजेडी पर के जमकर हमला किया था।
पीएम मोदी ने कही ये बातें
पीएम मोदी ने देशवासियो को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं तथा इसे बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक बताया। कहा कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले वीर जवानों की याद में भी दीए जलाएं। वोकल फॉर लोकल के तहत खादी की चर्चा की तथा इसे आज फैशन स्टेटमेंट भी बताया। खादी के मास्क की चर्चा करते हुए यूपी की एक महिला की चर्चा की।