विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, बोलीं--अपने Love Life का चेहरा देखना था, इसलिए चली आईं

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:13 PM (IST)

यूट्यूबर मनीष कश्यप की पार्टनर अनुष्का शर्मा ने उन्हें मुंबई में सरप्राइज दिया, जिसकी जानकारी सिर्फ दोनों मां को थी। ...और पढ़ें

HighLights

  1. अनुष्का शर्मा ने मनीष कश्यप को मुंबई में दिया सरप्राइज।

  2. दोनों की प्रेम कहानी पटना यूनिवर्सिटी के इंटरव्यू से हुई शुरू।

  3. परिवार की जानकारी में था अनुष्का का यह मुंबई दौरा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप की जिंदगी में इन दिनों प्यार का खास रंग देखने को मिल रहा है। उनकी पार्टनर अनुष्का शर्मा (अनुष्का कुमारी) ने कुछ ऐसा किया, जिसने मनीष को भी हैरान कर दिया। अनुष्का उन्हें सरप्राइज देने के लिए बिना बताए मुंबई पहुंच गईं।

इस मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस पूरे प्लान की जानकारी दोनों मां यानी उनकी मां और सासू मां को पहले से थी, लेकिन मनीष को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।

बिना बताए मुंबई पहुंचीं अनुष्का, मनीष रह गए हैरान

अनुष्का का यह सरप्राइज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने मनीष को बिना जानकारी दिए मुंबई पहुंचने का फैसला किया।

खास बात यह रही कि इस प्लान में परिवार की भी पूरी भागीदारी थी। अनुष्का के मुताबिक, दोनों मां को पहले से पता था कि वह मुंबई जा रही हैं। सरप्राइज सिर्फ मनीष के लिए था।

इंटरव्यू से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

मनीष और अनुष्का की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। कुछ साल पहले मनीष कश्यप पटना यूनिवर्सिटी में रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे।

उस समय अनुष्का छात्र संघ का चुनाव लड़ रही थीं। मनीष ने उनका इंटरव्यू लिया था। इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

छात्र राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा

अनुष्का मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली हैं। वह पटना वीमेंस कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं और छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं।

वहीं, मनीष कश्यप हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे। इसी शो में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड होने की बात सार्वजनिक की थी।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

मनीष और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में हैं।

अब अनुष्का के इस सरप्राइज ने उनकी प्रेम कहानी में एक नया दिलचस्प मोड़ जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Manish Kashyap की 'मिस्ट्री गर्ल' कौन? अनुष्का शर्मा के 'हमसफर' वाले पोस्ट ने खोला राज, लव लाइफ पर मची हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।