विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह के दामाद से मिले मनीष कश्यप, पूछा- बिहार को अमेरिका जैसा कैसे बनाएं? मिला यह जवाब

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:51 AM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी के तिलक समारोह में यूट्यूबर मनीष कश्यप और होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार के बीच दिलचस्प बातचीत हुई। मनीष ने बिहार को अमेरिका जैसा बनाने का सवाल पूछा। 

अनंत सिंंह के दामाद के साथ मनीष कश्‍यप व अन्‍य। वीड‍ियो ग्रैब

अनंत सिंंह के दामाद के साथ मनीष कश्‍यप व अन्‍य। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश से मनीष कश्यप की बातचीत।

  2. बिहार को अमेरिका जैसा बनाने पर सवाल-जवाब हुए।

  3. ऋषिकेश ने मनीष कश्यप को ईमानदार पत्रकार बताया।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी के तिलक समारोह के बाद अब उनकी शाही शादी की चर्चा है। समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इनमें एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें यूट्यूबर मनीष कश्यप और अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिल रही है।

बातचीत में मनीष कश्यप ने ऋषिकेश से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब सुनकर लोग मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि बिहार में ऐसा क्या किया जाए कि यह अमेरिका जैसा बन जाए?

ऋष‍िकेश ने कहा-आपको भी ढेर सारी बधाई

इस पर ऋषिकेश ने तपाक से जवाब दिया, आप जैसे ईमानदार पत्रकार आएंगे तो बिहार की समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी।

वायरल वीडियो की शुरुआत में मनीष कश्यप ऋषिकेश को तिलक की बधाई देते हैं। वह कहते हैं, ''अमेरिका से आए हैं। आपका तिलक हो गया है।

आप खूब तरक्की करें। आपको ढेर सारी बधाई। बिहार में भी बताइए कि हम लोग क्या करें कि बिहार अमेरिका जैसा बन जाए।''

इस सवाल पर ऋषिकेश मुस्कुराते हुए कहते हैं कि मनीष कश्यप जैसे पत्रकार आएंगे तो बिहार की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। वह मनीष कश्यप को भी शादी की बधाई देते हैं।

न्यूयॉर्क में रहकर भी देखते हैं मनीष कश्यप की रील

बातचीत के दौरान ऋषिकेश बताते हैं कि वह न्यूयॉर्क में बैठकर भी मनीष कश्यप की रील देखते रहते हैं। इसके साथ ही वह बिहार की सड़कों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहते हैं कि बिहटा की सड़कें भी ठीक नहीं हैं।

12वीं कक्षा में उन्होंने जैसा देखा था, अब भी स्थिति वैसी ही है। इस पर मनीष कश्यप हल्के-फुल्के अंदाज में कहते हैं, 'बताइएगा, सड़क बन जाएगी।'

अमेरिका से आए, लेकिन बातचीत में नहीं दिखा दिखावा

वीडियो में मनीष कश्यप ऋषिकेश के व्यवहार की भी तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि ऋषिकेश की पूरी फैमिली डाउन टू अर्थ है। ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वे अमेरिका से आए हैं।

मनीष कश्यप मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि कुछ लोग विदेश से आने के बाद सिर्फ अंग्रेजी में ही बात करने लगते हैं।तिलक समारोह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

शाही शादी की तैयारियों के बीच मनीष कश्यप और ऋषिकेश की यह सहज बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।