विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manish Kashyap: 'सारा नेता पीछे पड़ा है, कभी भी जेल भेज देगा...', मनीष का अब किसकी ओर इशारा? खुद बताया सबकुछ

Published: Mon, 15 Apr 2024 12:26 PM (GMT+05:30)

Bihar मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने क्षेत्र में चुनाव प्रचार ...और पढ़ें

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप। फोटो- जागरण
बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप। फोटो- जागरण

HighLights

  1. 45 डिग्री तापमान में रखा गया, कमरे में पंखा भी नहीं था- मनीष कश्यप
  2. बिहार के मजदूरों के लिए नौ महीने जेल में रहा- मनीष कश्यप

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics In Hindi बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) भी अब चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने पश्चिम चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसको लेकर उन्होंने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। मनीष कश्यप लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं। 

क्षेत्र में प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मनीष ने कहा कि बिहार के मजदूरों के लिए नौ महीने जेल में रहा। उन्होने कहा कि 45 डिग्री तापमान में उन्हें रखा गया। कमरे में पंखा भी नहीं था।

अभी जेल से निकलकर आए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं- मनीष कश्यप

मनीष ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि उनके पीछे बहुत सारे नेता और अधिकारी पड़े हैं। अभी जेल से निकलकर आए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्हें कब फिर से जेल में डाल दिया जाएगा, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। मनीष ने कहा कि कुछ भी हो जाए वो लड़ेंगे। हालांकि, मनीष ने खुलकर यह नहीं बताया कि उनके पीछे कौन नेता या अधिकारी पड़े हैं। 

किसके दम पर चुनाव लड़ रहे मनीष?

बता दें कि इससे पहले मनीष कश्यप ने यह जानकारी दी थी कि वह किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी के दम पर चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मैं जनता के दम पर चुनाव लड़ रहा हूं।

उन्होंने कहा कि हम मोदी के दम पर चुनाव लड़े तो उनके दम पर बैठ जाएंगे वहीं नीतीश जी के दम पर लड़ेंगे तो उनके साथ बैठ जाएंगे। लेकिन आपलोग के दम पर जीते तो आपलोगों के साथ बैठूंगा। 

यह भी पढ़ें-

Manish Kashyap: किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं मनीष कश्यप? पब्लिक के बीच खुद दी जानकारी; सियासत हुई तेज

Rohini Acharya : 'पापा से बाद में फरिया लीजिएगा, पहले...', लालू की बेटी ने दबंग स्टाइल में दे डाली BJP को चुनौती