Move to Jagran APP

पटना के विकास नगर में फांसी के फंदे से लटकती मिली मुंशी की लाश, हत्या का शक

पटना में रविवार को एक मुंशी की फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश ने दीघा इलाके में सनसनी फैला दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का मर्डर कर उसे लटका दिया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 01:43 PM (IST)
पटना के विकास नगर में फांसी के फंदे से लटकती मिली मुंशी की लाश, हत्या का शक
पटना के विकास नगर में फांसी के फंदे से लटकती मिली मुंशी की लाश, हत्या का शक

पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार को फांसी के फंदे से लटकती मुंशी की लाश ने शहर में सनसनी मचा दी। घटना दीघा थाने के विकास नगर इलाके की है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लाश बांस के बल्ले में गमछी के सहारे लटकी देखी तो पुलिस को खबर की। मामले में तूल तब पकड़ लिया जब पुलिस के द्वार आत्महत्या की बात को स्थानीय लोगों ने मर्डर में बदल दिया।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मुंगेर जिले के रहने वाले सुनील (50) पटना के राजीव नगर इलाके में रहते थे। जिस जगह पर लाश मिली है, वहीं पर सुधीर सिंह एक अपार्टमेंट बना रहे हैं। वहां भवन निर्माण चल रहा था। साइट पर मुंशी का काम संभालने के साथ ही सुनील मुखिया सुधीर सिंह की गाड़ी भी चलाते थे।

रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों की नजर फंदे से लटकी लाश पर पड़ी। फिर दीघा थाना की पुलिस को जानकारी दी गई। छानबीन में मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील के ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इस कारण किसी ने उसका मर्डर कर आत्महत्या दर्शाने के लिए लाश फंदे से लटका दी। जबकि पुलिस का कहना है कर्ज के बोझ के कारण सुनील ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.