विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: 'आया कुमार-गया कुमार...', नीतीश पर खरगे का तीखा तंज; 35 मिनट तक दिया जोरदार भाषण

Published: Thu, 15 Feb 2024 11:45 PM (IST)

पालाबदल के संदर्भ में बहु-प्रचलित राजनीतिक मुहावरा का हवाला देते हुए खरगे ने कहा कि आया राम-गया राम की जगह ...और पढ़ें

'आया कुमार-गया कुमार...', नीतीश पर खरगे का तीखा तंज; 35 मिनट तक दिया जोरदार भाषण
'आया कुमार-गया कुमार...', नीतीश पर खरगे का तीखा तंज; 35 मिनट तक दिया जोरदार भाषण

राज्य ब्यूरो, पटना। आवाज में बुलंदी और खनक को सुन इसका अंदेशा भी नहीं होता कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में दूसरों के बाजुओं का सहारा भी चाहिए। गुरुवार को तो कुछ ऐसी ही स्थिति। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर औरंगाबाद के गांधी मैदान में राहुल गांधी के साथ खरगे भी जनसभा का मंच साझा करने पहुंचे थे। बोलने उठे तो तर्कों और तथ्यों के सहारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तो ललकारा ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कुछ खरी-खरी सुना दी।

पालाबदल के संदर्भ में बहु-प्रचलित राजनीतिक मुहावरा का हवाला देते हुए खरगे ने कहा कि आया राम-गया राम की जगह अब आया कुमार-गया कुमार हो चुका है। नीतीश अब उस भाजपा की गोद में जा गिरे हैं, जिसके साथ मरते दम तक नहीं जाने की वे सौगंध लिए हुए थे। वे बिहार के विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने बचाव के लिए भाजपा के साथ गए हैं।

35 मिनट तक ललकारे खरगे

उन्होंने आगे कहा कि मोदी ने तो 2015 के चुनाव में ही बिहार को 1.15 लाख करोड़ देने का वादा किया था। मिला क्या! संप्रग सरकार में बिहार को दो लाख करोड़ रुपये दिए गए थे। कुर्सी से उठते समय भी खरगे को दूसरे के सहारे की आवश्यकता पड़ी। हालांकि, एक बार उठ गए तो लगातार 35 मिनट तक ललकारने वाले अंदाज में बोलते रहे। जन-समूह के नारे और तालियों की आवाज पर उनका जोश और बढ़ जाता। उत्साहित भीड़ से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस यहां बाजी मारेगी, इसके आसार दिख रहे हैं। उसके बाद एक-दो शेर के बहाने उन्होंने पूरी गजल ही कह दी। प्रधानमंत्री को गरीबों का लुटेरा और झूठा तक बताया।

'कांग्रेस की सरकार आई तो...'

खरगे ने कहा कि गरीबों को चूसने वाली उसी मोदी के साथ आज नीतीश फिर हो गए हैं। सच्चाई के रास्ते पर एकमात्र राहुल चल रहे। राहुल को सामाजिक-आर्थिक न्याय का योद्धा बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो सभी वर्गों को न्याय मिलेगा। गरीब-मजबूर, युवा-किसान, सबका ध्यान रखा जाएगा। जातिगत गणना होगी और किए गए वादे पूरे होंगे। मोदी की तरह झूठ-फरेब नहीं होगा। क्षोभ-जनित आक्रोश में खरगे ने कहा कि आज किसानों की औसत आय प्रतिदिन मात्र 16 रुपये है। आंदोलन कर रहे किसानों पर दिल्ली में अन्याय हो रहा। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मांग रहे और केंद्र सरकार उनकी आवाज दबा रही। कांग्रेस किसानों के साथ है।

खरगे ने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार  ने 10 लाख नौकरी देने का किया था। नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हुई तो नीतीश कुमार नाराज होकर चलते बने। नीतीश ने छल-छद्म से बहुमत सिद्ध किया है। कांग्रेस के विधायक टूटने-झुकने वाले नहीं। पिछले दस वर्षों में नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के पांच सौ विधायकों को खरीदा है। इससे अंदेशा है कि मोदी 2024 में आखिरी चुनाव करा रहे। उसके बाद लोकसभा का चुनाव शायद ही हो। इस सरकार ने तो देश पर 185 करोड़ का कर्ज लाद दिया है, जो संप्रग सरकार में मात्र 55 लाख करोड़ था। भाजपा बातें तो बड़ी करती है, लेकिन बिहार को विकास के मामले में पीछे छोड़ रही है।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar से 'ब्रेकअप' के बाद ये है Tejashwi Yadav का प्लान, 17 बनाम 17 का है पूरा 'खेल'; कौन मारेगा बाजी?

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के I.N.D.I.A छोड़कर जाने से क्या होगा? अखिलेश ने राहुल गांधी के सामने बता दी पूरी बात