विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ', श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे ने साधा BJP-RSS पर निशाना

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:49 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा सरकारों को 'चोरी से बनी' बताया और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।

मल्लिकार्जुन का स्वागत करते राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह। (जागरण)

मल्लिकार्जुन का स्वागत करते राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह। (जागरण)

HighLights

  1. खरगे ने भाजपा सरकारों को 'चोरी से बनी' बताया।

  2. ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव की मांग।

  3. पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती पर हमला।

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, वह चोरी से बनी हुई है।

उन्होंने आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम हटाओ बैलट पेपर लाओ।

रविवार को पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 149वीं जयंती पर आयोजित समारोह में खरगे ने मंच से आरएसएस और भाजपा पर भी हमला बोला।

Mallikarjun Kharge

श्री बाबू जयंती समारोह में भाग लेने मंच पर पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर सवाल उठाए तथा बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की। कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है।

खरगे के इस बयान से समारोह में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक तेवर सामने आए। श्रीबाबू की जयंती के बहाने कांग्रेस ने अपने राजनीतिक संदेश को धार देने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- श्रीबाबू की जयंती के बहाने अगड़ा वोट साधने में जुटी कांग्रेस, खरगे आज पटना में