बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने लालू फैमिली से की मुलाकात, तेजप्रताप यादव भी साथ आए नजर
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पटना में डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचीं और लालू परिवार से मुलाकात की।

मल्लिका शेरावत ने लालू परिवार से की मुलाकात। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
मल्लिका शेरावत पटना में लालू परिवार से मिलीं।
तेजप्रताप यादव ने मुलाकात को यादगार बताया।
राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य भी मौजूद थीं।
डिजिटल डेस्क, पटना। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पटना में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने लालू परिवार से मुलाकात की। तेजप्रताप यादव अपने सोशल मीडिया से पोस्ट कर यह जानकारी दी। मुलाकात के दौरान मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप यादव की माता राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की।
अभिनेत्री के सरल और सहज व्यवहार ने परिजनों का दिल जीत लिया। इस दौरान परिवारजनों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे।
तेजप्रताप यादव ने इस मुलाकात को एक सुखद और यादगार क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक आयोजन के दौरान हुई मुलाकात के बाद मल्लिका शेरावत ने उनके परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। उनके इस स्नेह और आत्मीयता के लिए तेजप्रताप यादव और उनके परिजनों ने अभिनेत्री का आभार व्यक्त किया।
