Top Patna News Of The Day 23th June 2019, व्यापारी पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, भूमि विवाद को लेकर मारपीट, 15 घायल, पेड़ काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन घायल
जहानाबाद के पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 स्थित नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूट के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए।
Top Patna News of 23nd June 2019। शाम चार बजे तक पटना की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
जहानाबाद में व्यापारी पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
जहानाबाद, जेएनएन। पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 स्थित नगर थाना क्षेत्र के दरधा पुल के दक्षिण शनिवार की रात गोली मारकर व्यापारी पिंटू केशरी को लूटने के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। रविवार को शहर के कई स्थानों पर दुकानें बंद कर दी गईं। अरवल मोड़ को जाम कर NH-83 तथा NAN-110 पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया। प्रदर्शन करने वाले लोगों के राजद विधायक सुदय यादव का साथ मिला। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लोगों को कहना था कि शहर में व्यापारी असुरक्षित हो गए हैं। दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस की शिथिलता के कारण इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
बिहारशरीफ में पेड़ काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन घायल
बिहारशरीफ, जेएनएन। बेना थाना क्षेत्र के खेदु विगहा गांव में रविवार की सुबह तार का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इतना ही नहीं वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से दोनों पक्षों की ओर से जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में एक पक्ष के पंकज कुमार, राकेश कुमार, आशुतोष कुमार, संजय कुमार व दूसरे पक्ष के उपेन्द्र कुमार व सत्येन्द्र कुमार शामिल हैं।
सिवान में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट, 15 घायल
सिवान, जेएनएन। थाना क्षेत्र के बेलांव गांंव मे रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग 15 महिला व पुरुष घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला शारदा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप