Move to Jagran APP

Top Patna News Of The Day 21 July 2019, राजीव नगर में युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल, नालंदा में फरार कैदी को दो घंटे में दबोचा, बेगूसराय में घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए प्रधान लिपिक

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार को हत्या से सनसनी फैल गई। युवक के घर में घुसकर मर्डर के बाद जमकर बवाल हुआ। इसमें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 04:01 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 21 July 2019, राजीव नगर में युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल, नालंदा में फरार कैदी को दो घंटे में दबोचा, बेगूसराय में घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए प्रधान लिपिक
Top Patna News Of The Day 21 July 2019, राजीव नगर में युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल, नालंदा में फरार कैदी को दो घंटे में दबोचा, बेगूसराय में घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए प्रधान लिपिक

Top Patna News, 21 July Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

loksabha election banner

राजीव नगर में युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल

पटना, जेएनएन। राजधानी में रविवार की सुबह हत्या के साथ हुई है। शहर के चर्चित इलाके राजीव नगर में विशाल (20) की हत्या कर दी गई है। वारदात राजीव नगर थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिला पार्षद के बेटे पर हत्या का आरोप लगा जमकर तोड़फोड़ की गई। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खटाल में आग लगा दी गई। सूचना पर डीजीपी लॉ एंड आर्डर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। हत्या क्यों की गई अभी ये बात साफ नहीं हो सकी है।

नालंदा में फरार कैदी को दो घंटे में दबोचा

पटना, जेएनएन। पुलिस को चकमा देकर कैदियों के फरार होने की कोशिश करने की घटना बढ़ती जा रही है। पटना के बाद नालंदा में कोशिश को बंदी ने सही साबित कर दिया है। यहां पुलिस कस्टडी से कैदी दीपक फरार हो गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहार घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस को कामयाबी मिल गई। बंदी को दबोच लिया गया है।

घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए प्रधान लिपिक

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में निगरानी विभाग की टीम ने भष्टाचारी को रंगे हाथ पकड़ा है। विधि शाखा के प्रधान लिपिक संजीव कुमार गाड़ी छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आरोप में रविवार को समाहरणालय स्थित डीडीसी ऑफिस कैंपस से आरोपित को तीस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.