Top Patna News Of The Day 1 september 2019, पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, राजधानी में आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट, जाम छलकाने का वीडियो वायरन होने पर गर्ल्स हॉस्टल में तोड़फोड़
पटना में रविवार को एक पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से राजधानी में दहशत व तनाव का माहौल है। इसने कानूल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
Top Patna News, 1 september Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या
पटना, जेएनएन। पटना के पत्रकार नगर थाना स्थित चित्रगुप्त नगर में दिन-दहाड़े पटना नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद नागेश्वर राय की हत्या उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब नागेश्वर सैलून से दाढ़ी बनवाकर घर लौटे थे। वार्ड पार्षद की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने कांटी फैक्ट्री बाईपास पर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा हुआ। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते रहे।
राजधानी में आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट
पटना, जेएनएन। बिहटा के अख्तियारपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे और भाला चला। मारपीट में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद घायलों को बिहटा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया है।
जाम छलकाने का वीडियो वायरन होने पर तोड़फोड़
पटना, जेएनएन। पीरबहोर थाना क्षेत्र की खजांची रोड स्थित दशरथ गली के शशि गर्ल्स हॉस्टल में जाम छलकाने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। रविवार को हॉस्टल में जन अधिकार छात्र परिषद (जाप) के छात्रों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान घटना का विरोध जताते हुए शशि गर्ल्स हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। कानून की धज्जियां उड़ाने वाले वीड़ियो के वायरल होते ही पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। शनिवार की सुबह ही पुलिस हॉस्टल में जांच के लिए पहुंची थी।