Top Patna News Of The Day 06 August 2019, पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, पांच गोली मारकर युवक की हत्या, सड़क हादसे में दो की मौत, पटना की रहने वाली महिला ने आरा स्टेशन पर पिया एसिड, महिला से छीने साढ़े तीन लाख रुपये
पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की गई। वारदात में वहां आएएक युवक की मौत हो गई। व्यवसायी को भी गोली लगी।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 06:28 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:28 PM (IST)
Top Patna News, 06 August Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत
पटना [जेएनएन]। अपराधियों ने सरेआम अंधाधुंध गोलीबारी कर एक चाय व्यवसायी की हत्या की कोशिश की। वारदात में व्यवसायी सहित दो लोग घायल हो गए, जबकि वहां चाय पीने आए एक युवक की मौत हो गई। पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित एक टी स्टॉल पर मंगलवार की सुबह हुई इस वारदात का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
महिला से छीने साढ़े तीन लाख रुपये
पटना, जेएनएन। पटना में बेफौफ बदमाशों ने मंगलवार को एक महिला से साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बाइक से आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। वारदात पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास हुई। महिला का नाम चुनचुन देवी है। जो इनकम टैक्स गोलंबर अॉफिस की कैंटीन में स्टॉफ है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।
पांच गोली मारकर युवक की हत्या
नालंदा, जेएनएन। मानपुर थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के पास सोमवार की देर रात दो लोगों को गोली मार दी गई। अस्पताल में इलाज के क्रम में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक की ओर से आरोप परिवार के सदस्य पर लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सड़क हादसे में दो की मौत
वैशाली, जेएनएन। पातेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो बाइकें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में दोनों बाइक पर बैठे एक-एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान नीरपुर कुसाही गांव निवासी शिवचंद राय के पुत्र आशोक राय (27) और अजीजपुर चांदे गांव निवासी स्व. तिवारी मंडल के पुत्र श्याम मंडल (24) के रूप में हुई है।
पटना की रहने वाली महिला ने आरा स्टेशन पर पिया एसिड
आरा, जेएनएन। दानापुर रेलवे मंडल अंतर्गत आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने एसिड पी लिया। पटना के महेंद्रू में रहने वाली काजल को तड़पते देख तुरंत रेलवे स्टेशन पर तैनात डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आपसी विवाद में चली गोली का शिकार हुआ मासूम
पटना, जेएनएन। राजधानी में मंगलवार की सुबह दो परिवारों के बीच हो रहे झगड़े के शिकार दस साल की मासूम हो गया। झगड़ते-झगड़ते अचानक चली गोली से दस साल का बच्चा घायल हो गया। मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र का है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें