Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 दर्जन अधिकारियों का तबादला, 36 अनुमंडलों में नए SDO

    बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 36 अनुमंडलों में नए एसडीओ की तैनाती की गई है जिनमें बांका बक्सर गया नवादा गोपालगंज बेतिया और सहरसा जैसे जिले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है जिनमें भागलपुर नगर निगम की आयुक्त डॉ. प्रीति और भोजपुर जिला परिषद की उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह शामिल हैं।

    By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 20 May 2025 03:34 PM (IST)
    Hero Image
    नीतीश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अनुमंडलों में नए SDO तैनात

    राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार ने मंगलवार को राज्य के 36 अनुमंडलों में नए एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) को तैनात किया है। ये सब बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसे विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। एसडीओ ही विधानसभा चुनाव के निर्वाची अधिकारी होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, बांका के एसडीओ अविनाश कुमार को बक्सर का एसडीओ बनाया गया है। बांका के वरीय उप समाहर्ता केशव आनंद को नीमचक बथानी, वैशाली के वरीय उप समाहर्ता स्वतंत्र कुमार सुमन को रजौली, स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार को गोपालगंज सदर और भोजपुर के वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को बेतिया सदर का एसडीओ बनाया गया है।

    बारसोई के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार झा को बेनीपुर, झंझारपुर के डीसीएलआर चंदन कुमार झा को मधुबनी सदर, भागलपुर के डीसीएलआर अनिश कुमार को फुलपरास, बखरी के डीसीएलआर श्रीयांश तिवारी को सहरसा सदर, नवादा के जिला भू अर्जन पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा को निर्मली का एसडीओ बनाया गया है।

    वहीं, शेखपुरा के डीसीएलआर आलोक राय को सिमरी बख्तियारपुर, पुर्णिया के वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन को वायसी, कैमूर सदर के डीसीएलआर अनुपम को धमदाहा, बिक्रमगंज के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह को मनिहारी एवं पटना के वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को भागलपुर सदर का एसडीओ बनाया गया है।

    सिमरी बख्तियारपुर के डीसीएलआर सौरभ कुमार को जमुई, भागलपुर सदर के एसडीओ धनंजय कुमार को खगड़िया जयनगर की डीसीएलआर तरणिजा को बलिया, मधेपुरा के वरीय उप समाहर्ता पंकज कुमार घोष को उदाकिशुनगंज, शेरघाटी के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रभाकर कुमार को लखीसराय, मुजफ्फरपुर के डीएसओ प्रभात कुमार को बिक्रमगंज, लखीसराय के एसडीओ चंदन कुमार को बाढ़ एवं पटना के वरीय उप समाहर्ता नीलेश कुमार को डिहरी आन सोन का एसडीओ बनाया गया है।

    सारण के वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार को शेरघाटी, मधुबनी सदर के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार को रक्सौल, नगर पालिका प्रशासन के निदेशक संदीप कुमार को रोसड़ा, रजौली के डीएसीएलआर प्रमोद कुमार को बनमनखी, शेरघाटी के डीसीएलआर रंजीत कुमार रंजन को फारबिसगंज, फुलपरास के डीसीएलआर सारंग मणि पांडेय को बेनीपट्टी का एसडीओ बनाया गया है।

    इसके अलावा, सिकरहना के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजकुमार को बांका, डेहरी आन सोन के डीसीएलआर अभिषेक कुमार को त्रिवेणीगंज, हवेली खडगपुर के डीसीएलआर कुमार अभिषेक को मुंगेर सदर, मंत्री रेणु देवी के आप्त सचिव गौरव कुमार को पुपरी और फुलपरास के एसडीओ अभिषेक कुमार को मसौढ़ी का एसडीओ बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें- Buxar News: हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को मिली वार्निंग, ADM की चेतावनी के बाद मचा हड़कंप