विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना जंक्‍शन महावीर मंदिर में शनिवार को पहुंचा बंदर, सीधे हनुमानजी की प्रतिमा के सामने जाकर बैठा

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Sun, 13 Mar 2022 08:50 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 15 Mar 2022 09:30 AM (GMT+05:30)

Hanuman Mandir Patna पटना जंक्‍शन स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं को कुछ खास चीज देखने को मिली। यहां मंदिर में अचानक एक बंदर आ गया। मंदिर में जाकर यह बंदर सबसे पहले हनुमानजी की प्रतिमा के सामने ही बैठा।

पटना जंक्‍शन स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचा बंदर। जागरण
पटना जंक्‍शन स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचा बंदर। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Patna News: पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में हर शनिवार और मंगलवार को आम दिनों से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह मंदिर उत्‍तर भारत के सबसे धनी मंदिरों में शुमार है। मंदिर की आमदनी से कई अस्‍पताल और अन्‍य समाजोपयोगी कार्य संचालित किए जाते हैं। मंदिर परिसर में शनिवार को हनुमान भक्तों को अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में दोपहर के समय आरती के दौरान संत रविदास की प्रतिमा की ओर से एक बंदर का प्रवेश हुआ। यहां से टहलते हुए वह बंदर सीधे हनुमानजी की प्रतिमा के सामने पहुंचकर बैठ गया।

मंदिर में पहुंचने के बाद मंदिर में स्थापित हनुमान की प्रतिमा के सामने थोड़े देर के लिए चुपचाप बैठा रहा। इस दौरान मंदिर में आने-जाने श्रद्धालुओं को बंदर से कोई दिक्‍कत नहीं हुई और न ही लोगों ने ही बंदर को परेशान किया। हनुमानजी की प्रतिमा के सामने थोड़ी देर तक बैठने के बाद सीढिय़ों के सहारे बंदर दूसरे तल्ले पर जाकर बैठ गया। इस दौरान बंदर ने  न तो कोई उत्पात मचाया और नहीं किसी को नुकसान पहुंचाया। मंदिर की पुजारियों ने बताया कि हनुमान जी के खास दिन शनिवार को मंदिर में किसी बंदर का प्रवेश करना और शांत से बैठे रहना लोगों की श्रद्धा को बढ़ाता है।

श्रद्धालुओं ने खिलाया महावीर मंदिर का प्रसाद नैवेद्यम

मंदिर परिसर में आधे घंटे तक भ्रमण करने के दौरान श्रद्धालुओं ने दूर से बंदर को प्रणाम कर नैवेद्यम प्रसाद खिलाया। मंदिर के कर्मचारी की मानें तो इसके पूर्व भी बंदर का आना मंदिर में जारी रहा है। बिना किसी को परेशान किए शनिवार को मंदिर के भवन पर चढ़ कर पीपल के पेड़ से उतर स्टेशन की ओर निकल गए। मंदिर परिसर में बंदर को देख श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए। सनातन धर्मावलंबी रुद्रावतार हनुमानजी को बंदर के रूप में ही पूजते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।