Move to Jagran APP

Maha Shivaratri 2021: महाशिवरात्रि के मौके पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त व अन्‍य खास बातें

Mahashivratri 2021 महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव व जयद योग का शुभ संयोग बना है। यह पर्व धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया जा रहा है। इसे लेकर बिहार में मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगा है। आइए जानते हैं पूजा के शुभ महूर्त व अन्‍य खास बातें।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 09:16 AM (IST)
Maha Shivaratri 2021: महाशिवरात्रि के मौके पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त व अन्‍य खास बातें
महाशिवरात्रि पर शुभ संयोग में होगी भगवान शिव की पूजा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। MahaShivratri 2021: 'हर हर महादेव...', देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती के विवाह दिवस यानी महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी दिन गुरुवार को शिव व जयद योग के युग्म संयोग में धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु व्रत, पूजा और पाठ के साथ जलाभिषेक व रूद्राभिषेक कर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न कर सौभाग्य, समृद्धि व संतान प्राप्ति का वर मांगते हैं।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि शिवरात्रि पर शिव व जयद योग का संयोग पूजन के लिए मंगलकारी हो रहा है। सूर्य पुराण के अनसुार शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पृथ्वी लोक पर भ्रमण होता है। इस दिन पूजन करने से वर्षभर की शिवरात्रि के समान पुण्य मिलता है। शिवरात्रि का व्रत करने और भगवान शिव व मां पार्वती का पूजन करने से एक हजार अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार शिवरात्रि पर भगवान शिव ने संरक्षण और विनाश का सृजन किया था।  

पूजन का शुभ मुहूर्त :  

अभिजीत मुहूर्त :- दोपहर - 11.36 बजे से 12.23 बजे तक

गुलीकाल मुहूर्त :- सुबह 9.02 बजे से 10.31 बजे तक

राशि के अनुसार करें शिव की आराधना

मेष- जल में गुड़ और कुमकुम मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृष- दही और गंगाजल तथा श्वेत पुष्प के साथ अभिषेक करें।

मिथुन- गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

कर्क- दूध-भांग को गंगाजल में मिलाकर जलाभिषेक करें।

सिंह-  लाल चंदन मिश्रित जल से और गन्ने का रस से अभिषेक करें।  

कन्या - भांग-धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें।

तुला- घी व मिश्रीयुक्त गंगाजल से अभिषेक करें।

वृश्चिक- शहद मिश्रित जल, चंदन व गुलाब पुष्प अर्पित करें।  

धनु - केसर युक्त जल से अभिषेक करेें।

मकर- गंगाजल में तिल, भांग, अष्टगंध मिलाकर जलाभिषेक करें।

मीन- पीला चंदन और फूल अर्पित कर शिव को प्रसन्न करें।

रुद्राभिषेक को लेकर महावीर मंदिर में बुकिंग फुल

महाशिवरात्रि को लेकर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भी तैयारी की गई है। वहीं, रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग पहले ही हो चुकी है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन रूद्राभिषेक को लेकर दो माह पहले से बुकिंग हो रही थी, जो पूरी हो गई है। मंदिर से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूद्राभिषेक को लेकर जनवरी में 44 लोगों ने बुकिंग की है। जिनकी बुकिंग हो चुकी है, वही श्रद्धालु मंदिर में आकर रूद्राभिषेक कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के दिन रूद्राभिषेक को लेकर श्रद्धालु घर बैठे भी दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर के फेसबुक पेज के जरिए पूजन का दर्शन कर सकते हैं। मंदिर परिसर में शिव विवाह मंगल गीत, महाआरती, भजन व प्रसाद वितरण होगा। न्यास समिति के सचिव किशोर कुणाल ने बताया, रूद्राभिषेक के लिए एक हजार, 15 सौ व 21 सौ रुपये शुल्क लिया जाता है। वहीं, खाजपुरा शिव मंदिर में शिवरात्रि पर विशेष तैयारी की जा रही है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक व शिव विवाह का भी आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.