Move to Jagran APP

Love Game Breakup: टूटा सात साल का रिश्ता, प्रेमी ने कहा-तुमसे ज्यादा मुझे ये गेम प्यारा है

पबजी गेम की वजह से सात साल से चल रहा रिश्ता टूट गया। जिस लड़की के प्यार में पागल प्रेमी ने सुसाइड करने तक की धमकी दी थी उसने बस गेम की वजह से लड़की का साथ छोड़ दिया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 11:55 PM (IST)
Love Game Breakup: टूटा सात साल का रिश्ता, प्रेमी ने कहा-तुमसे ज्यादा मुझे ये गेम प्यारा है
Love Game Breakup: टूटा सात साल का रिश्ता, प्रेमी ने कहा-तुमसे ज्यादा मुझे ये गेम प्यारा है

पटना, जेएनएन। जिस लड़की के प्यार में लड़के ने सुसाइड करने तक की धमकी दे दी थी, उसे पबजी गेम के कारण छोड़ दिया। मामला पटना के कंकड़बाग इलाके का है। पबजी गेम का नशा एेसा चढ़ा कि ब्वॉयफ्रेंड लड़की पर हाथ भी उठाने लगा था। इससे आजिज होकर गर्लफ्रेंड ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत की। कई बार की काउंसलिंग के बाद आखिरकार दोनों के बीच सात साल का रिश्ता टूट गया।

loksabha election banner

महिला हेल्पलाइन ने लड़की को मोबाइल नंबर बदलकर लड़के से दूर रहने की हिदायत दी है, जबकि लड़के का किसी मनोवैज्ञानिक से इलाज कराने को कहा गया है। 

ऐसे प्यार में बदल गई थी दोस्ती 

लड़का-लड़की दोनों एक ही कार्यालय में काम करते हैं। दोनों की दोस्ती सात साल पहले हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते गहरे होते गए। कई बार लड़का लड़की के घर भी गया। डेढ़ साल पहले जब लड़की के परिवार वालों ने रिश्ते पर एेतराज जताया तो लड़का होटल के कमरे में बंद हो गया और खुदकशी की धमकी देने लगा। लड़की ने लड़के को किसी तरह मनाया और रिश्ता बरकरार रहा। 

टारगेट पूरा नहीं होने पर करता था गाली-गलौज 

बात छह माह पहले की है। लड़के ने अपने मोबाइल में ऑनलाइन पबजी गेम डाउनलोड किया। धीरे-धीरे उसे गेम की ऐसी लत लगी कि वह गर्लफ्रेंड का फोन भी इग्नोर करने लगा। कई बार तो ऐसा होता कि गेम का टारगेट पूरा नहीं होने पर वह गलफ्रेंड से फोन पर ही गाली-गलौज करने लगता था।

एक-दो बार गर्लफ्रेंड की पिटाई भी कर दी। हालांकि जब गेम का टारगेट पूरा हो जाता तो वह गर्लफ्रेंड को फोन कर मना लेता। उसके व्यवहार में ऐसा बदलाव देख गर्लफ्रेंड परेशान हो गई।

घरेलू हिंसा की शिकायत 

करीब तीन माह पूर्व लड़की ब्वॉयफ्रेंड के व्यवहार से इतना तंग हो गई कि उसने महिला हेल्पलाइन में घरेलू हिंसा की शिकायत कर दी। हेल्पलाइन में लड़का और लड़की की काउंसलिंग शुरू हुई। लड़के ने जवाब दिया कि उसे गर्लफ्रेंड से ज्यादा पबजी से प्यार है।

पहले वह गेम का अंतिम टारगेट पूरा करेगा, उसके बाद ही किसी से बात करेगा। कई बार की काउंसलिंग के बाद आखिरकार लड़की भी रिश्ता तोडऩे को तैयार हो गई। उसने हेल्पलाइन को बताया कि अब वह अपना मोबाइल नंबर बदल लेगी और लड़के से दूर ही रहेगी। 

पबजी गेम के कारण रिश्ता टूटने का यह पहला मामला आया है। तीन माह में दोनों को कई बार काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। मंगलवार को आखिरी बार काउंसलिंग की गई। लड़के को मनोचिकित्सक की आवश्यकता है। उसे लड़की से दूर रहने को कहा गया है। अगर इसके बाद भी लड़के ने परेशान किया तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। 

-प्रमिला कुमारी, प्रोजेक्ट मैनेजर, महिला हेल्पलाइन  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.