रेप का आरोपी बिहार के माल्या के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
बिहार का माल्या कहे जाने वाले बिजनेसमैन निखिल प्रियदर्शी पर पूर्व मंत्री की बेटी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है।
पटना [जेएनएन]। पूर्व मंत्री की बेटी ने एक पटना के चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी व्यवसायी निखिल प्रियदर्शी की परेशानी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।
बिहार का माल्या कहे जाने वाले ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था और थाने में निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
प्राथमिकी दर्ज होते ही निखिल प्रियदर्शी भूमिगत हो गया। फिलहाल पुलिस अनुमान लगा रही है कि कहीं निखिल विदेश तो नहीं चला गया। उसकी विदेश भागने की आशंका को लेकर सीआईडी ने गृहमंत्रालय को लुक आउट नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था।
जिसके बाद गृह मंत्रालय ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के तमाम हवाई अड्डों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सीआईडी के अधिकारियों ने गृहमंत्रालय को निखिल प्रियदर्शी का पासपोर्ट नंबर, तस्वीर और प्राथमिकी नंबर भेजते हुए कारवाई करने की अनुशंसा की है। वहीं बिहार पुलिस, पटना के ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
आपको बताते चलें की पूर्व मंत्री की बेटी ने ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने और उसके साथियों ने उसका यौन शोषण किया तथा ब्लैकमेल करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। साथ ही पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि वह नेताओं को भी लड़की सप्लाई करता था।
पुलिस को मिली थीं कुछ बेडरूम की तस्वीरें
पुलिस जांच में इनकी कुछ ऐसी तस्वीरें हाथ लगी है जो इनकी परेशानियों को बढ़ा दिया है। निखिल पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री की बेटी प्रिया (बदला हुआ नाम) ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। लेकिन बरामद तस्वीरें कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही हैं।
पुलिस के जांच में निखिल के मोबाइल डिटेल्स और सुखद क्षणों की कई तस्वीरों ने जांच कर रही पुलिस टीम के समक्ष बहुत कुछ उगल कर रख दिया है। मोबाइल में कैद तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि दोनों के बीच मधुर संबंध थे।
यह भी पढ़ें: सो रही नाबालिग लड़की से करने लगा जबर्दस्ती, जाग गए घरवाले
पुलिस का कहना है कि इन तस्वीरों से निखिल इस बात से इंकार नहीं कर सकते की उनके प्रिया के साथ कोई संबंध नहीं थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ तस्वीरें तो निखिल प्रियदर्शी के बेड रूम की है। सबूत के साथ शिकंजे कसती पुलिस की जांच से अब निखिल की परेशानी बढ़ाती जा रही है।
यह भी पढ़ें: शादी के नाम पर बनाया संबंध, बना डाला कुंआरी मां
जांच में दो नाम आए हैं सामने, हैप्पी आवर के साथी हैं ये
पुलिस को इस मामले में दो नया नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि ये दोनों निखिल प्रियदर्शी के हैप्पी आवर के साथी रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये ही निखिल और प्रिया के इंतजामात के बड़े मैनेजर थे। पुलिस की माने तो ये दोनों नाम पटना में हैप्पी आवर के दूसरे शौकीनों के बीच कुछ जाना पहचाना नाम भी है।