Move to Jagran APP

राजग में बरकरार रहेगी लोजपा, आज हो सकती है घोषणा

बिहार में राजग को लेकर असमंजस की स्थिति शनिवार को खत्म हो जाएगी। लोजपा राजग में बरकरार रहेगी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 11:11 PM (IST)
राजग में बरकरार रहेगी लोजपा, आज हो सकती है घोषणा
राजग में बरकरार रहेगी लोजपा, आज हो सकती है घोषणा

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। बिहार में राजग को लेकर असमंजस की स्थिति शनिवार को खत्म हो जाएगी। लोजपा राजग में बरकरार रहेगी। शनिवार को दिल्ली में संयुक्त रूप से सभी राजग घटकदल इसकी घोषणा करेंगे।

loksabha election banner

रालोसपा के गठबंधन छोड़ने के बाद लोजपा की ओर से भी उठ रही आवाजों से सतर्क भाजपा ने चौबीस घंटे के अंदर सबकुछ दुरुस्त कर लिया है। गुरुवार से शुक्रवार शाम तक दोनों दलों के नेताओं व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मशविरा का कई औपचारिक अनौपचारिक दौर चला।

गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव से चर्चा के बाद शुक्रवार की सुबह पासवान ने केंद्रीय वित्तमंत्री व बिहार में गठबंधन साधने की अहम कड़ी की भूमिका निभा रहे अरुण जेटली से भी मुलाकात की। बताते हैं कि यह तय हो गया है कि लोजपा को लोकसभा में छह सीटें मिलेंगी। इसमें से पांच सीट बिहार में और एक अन्य सीट उत्तर प्रदेश या पंजाब में दी जाएगी। वहीं लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान राज्यसभा में आएंगे।

यानी बदले स्वरूप के साथ लोजपा के लिए सात की सात सीटें बरकरार रहेगी। बताते हैं कि लोजपा इससे संतुष्ट है। वैसे भी पिछली बार मिली सात सीटों में एक नालंदा है जहां से जदयू के सिटिंग सांसद हैं। दूसरी सीट वैशाली है जहां से लोजपा के सिटिंग सांसद रमा सिंह को लेकर पार्टी नाराज है।

सूत्र बताते हैं कि ऐसी स्थिति में भाजपा 18 और जदयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फैसला बराबर बराबर सीटों पर लड़ने का हुआ था लेकिन पासवान को भाजपा अपने खाते से राज्यसभा में लाएगी इसीलिए उसे एक सीट अधिक मिलेगी।

शुक्रवार को नीतीश भी दिल्ली पहुंच गए। शनिवार को सभी घटकदलों के बीच औपचारिक बैठक हो सकती है और उसके बाद संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आकर राजग की एकता प्रदर्शित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.