LJP MLA पर भाई ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, पत्नी और बेटे को भी पीटा
वैशाली में लोजपा विधायक राज कुमार साह पर उन्हीं के भाई ने बुधवार को जानलेवा हमला कर दिया। घटना में उनकी पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 01:16 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 01:16 PM (IST)
वैशाली, जेएनएन। लालगंज में लोजपा विधायक राज कुमार साह पर बुधवार को उन्हीं के दो भाइयों ने जानलेवा हमला दिया। घटना को तब अंजाम दिया गया जब विधायक अपने समर्थकों के साथ घर के दवाजे पर बैठे थे। वारदात में विधायक समेत उनकी पत्नी और बेटा कुंदन भी घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद विधायक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखकर उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि घटना में विधायक के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। मारपीट के बाद सभी आरोपित फरार हो गए हैं।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बताया कि विधायक का उन्हीं के भाइयों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घर का मामला होने के कारण उन्होंने शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। बुधवार को विधायक राज कुमार अपने समर्थकों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान उनके भाई कंचन साह और मुकेश साह पहुंच गए।
दोनों के साथ करीब 50 की संख्या में लोग थे। इस दौरान हमलावरों ने विधायक को तो पीटा ही उनकी पत्नी और बेटे से भी मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। मारपीट के बाद बदमाशों ने घर की खिड़की और दरवाजे भी चकनाचूर कर दिए गए। मामले में विधायक के परिजनों के अलावा समर्थक भी घायल हुए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें