Move to Jagran APP

अरुण जेटली से मिले रामविलास-चिराग, खुश हुई लोजपा, जानिए वजह

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पेंच अब सुलझता नजर आ रहा है। लोजपा नेता रामविलास पासवान लगता है सीटों के मुद्दे पर मान गए हैं। आज दोनों ने अरुण जेटली से मुलाकात की।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 02:23 PM (IST)
अरुण जेटली से मिले रामविलास-चिराग, खुश हुई लोजपा, जानिए वजह
अरुण जेटली से मिले रामविलास-चिराग, खुश हुई लोजपा, जानिए वजह

पटना, जेएनएन। एनडीए में सीट बंटवारे पर पेंच अब सुलझता नजर आ रहा है। लोजपा ने सात सीटोंं  की मांग की थी, लेकिन, भाजपा ने लोजपा को छह सीटें देने की बात कही है। गुरुवार को लोजपा नेता रामविलास पासवान ने अपने बेटे और सांसद चिराग पासवान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। 

loksabha election banner

आज लोजपा को सीटों के लिए मनाने की जिम्मेदारी वित्तमंत्री अरुण जेटली को सौंपी गई थी। आज सुबह अरुण जेटली से लोजपा नेता रामविलास पासवान और चिराग पासवान ने मुलाकात की और बैठक के बाद लोजपा नेताओं के चेहरे पर संतुष्टि के भाव दिख रहे थे।

हालांकि दोनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। लेकिन, लोजपा खेमे में खुशी की लहर है जिससे लगता है कि सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। 

सीटों में फंसे पेंच को लेकर कुशवाहा ने छोड़ा एनडीए का साथ 

बता दें कि सीटों के बंटवारे को लेकर उपजे मतभेद के बाद रालोसपा ने एनडीए को अलविदा कहा और पार्टी अब महागठबंधन में शामिल हो गई है। पिछले दो दिनों से लोजपा के सुर भी बदले हुए थे। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से केंद्रीय मंत्रियों को लिखे गए पत्र भी इसका इजहार कर रहे थे कि वह सरकारी योजनाओं के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने में भी नहीं चूकेंगे।

गुरुवार शाम बिहार के प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव ने पहले घर जाकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और चिराग से मुलाकात की। फिर उन्हें साथ लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पास पहुंचे।

सीटों की संख्या तय हो गई है

सूत्रों का कहना है कि वहां सीटों की संख्या तय हो गई। भाजपा व जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि सूत्रों की मानें, तो लोजपा एक राज्यसभा सीट भी चाहती है। इस पर तत्काल निर्णय नहीं लिया जा सका है, लेकिन आगे चर्चा का आश्वासन दिया गया है।

पिछली बार लोजपा को सात सीटें मिली थीं। इसके अलावा वह कुछ सीटें बदलना भी चाहती है। लोजपा नेतृत्व की ओर से कहा गया कि वह 2019 में और सक्रिय होकर राजग की जीत में शामिल होना चाहता है, लेकिन उसके लिए यह जरूरी होगा कि उप्र जैसे राज्यों में उसे भी हिस्सेदारी मिले, ताकि दलितों तक संदेश जाए।

भाजपा नेतृत्व की ओर से भरोसा दिलाया गया कि सीटों को लेकर आखिरी बातचीत बहुत जल्द होगी। इस बीच संवाद जारी रहेगा। माना जा रहा है कि दिल्ली में ही जदयू, भाजपा और लोजपा के बीच भी एक बैठक होगी। कोशिश यह होगी कि संसद सत्र की समाप्ति के बाद सीट बंटवारा तय कर दिया जाए।

विपक्ष ने बिहार में बिछाई महागठबंधन की बिसात

विपक्ष ने बिहार में महागठबंधन को मूर्त रूप देकर 2019 के सियासी संग्राम की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। राजग से नाता तोड़ने वाली रालोसपा औपचारिक रूप से महागठबंधन में शामिल हो गई है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल और राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का दामन थाम लिया।

सूत्रों के अनुसार बिहार में भाजपा व जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा को 6 सीटें मिल सकती हैं। सूत्रों के अनुसार लोजपा ने भाजपा नेतृत्व के सामने बिहार में 5 लोकसभा की सीट और साथ में राम विलास पासवान के लिए असम से राज्यसभा में भेजेने की मांग रखी है। लोजपा को राज्यसभा सीट देने के बदले में वो बिहार में अपनी एक सीट भाजपा को देगी। 

चिराग ने चिट्ठी लिख बढ़ाई भाजपा की परेशानी 

लोकजनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर राफेल सौदे की सच्चाई के साथ नोटबंदी से हुए लाभ की जानकारी मांगी थी। उन्होंने किसानों की कर्जमाफी और राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन पर भी सरकार का रुख जानना चाहा था। चारों बिंदुओं पर विपक्षी दलों को जवाब देने के बहाने जानकारी मांगी गई थी। लोजपा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.