विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CoronaVirus Bihar Update: बिहार में एक दिन में मिले रिकॉर्ड तोड़ 130 नए मरीज, आंकड़ा हुआ 879

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 12 May 2020 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 09:57 AM (IST)

CoronaVirus Bihar Update बिहार में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 130 नए मरीज मिले। इसमें से ज्यादातर प्रवासी लोग ...और पढ़ें

CoronaVirus Bihar Update: बिहार में एक दिन में मिले रिकॉर्ड तोड़ 130 नए मरीज, आंकड़ा हुआ 879
CoronaVirus Bihar Update: बिहार में एक दिन में मिले रिकॉर्ड तोड़ 130 नए मरीज, आंकड़ा हुआ 879

जागरण टीम, पटना। बिहार में मंगलवार को कोरोना ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। एक दिन में 130 नए  मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से जमुई जिले में पहली बार एक मरीज मिला है। इसतरह अब कोरोना ने सभी जिलों में अपने पैर पसार लिए हैं। मंगलवार को कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 879 तक पहुंच गया है। कल मिले 130 में से 124 मरीज प्रवासी हैं जो बाहर के प्रदेशों से बिहार आए हैं। बताे दें कि अबतक कोरोना से संक्रमित 386 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हो चुकी है।

दो दिन में मिले थे करीब 150 मरीज

बिहार में प्रवासी मजदूर राज्य सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। बिहार के बाहर से वापस ट्रेन से बिहार आ रहे कई मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सोमवार तक बिहार में 150 प्रवासी कोरोना पॉज़िटिव पाये गये हैं। तो वहीं पिछले दो दिनों में राज्य में करीब 150 कोरोना मरीज मिले हैं। रविवार को राज्य में सर्वाधिक 96 तो वहीं सोमवार को 53 मरीज मिले हैं।

बिहार पुलिस के जवान हुए कोरोना संक्रमित

मंगलवार को भी पुलिस के कई जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सोमवार को 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसमें बीएमपी के आठ जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह से कोरोना अब बिहार पुलिस के मुख्यालय तक पहुंच गया है, इनमें से एक जवान पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एक आईपीएस का बॉडीगार्ड है।  अब ये कोरोना पॉजिटिव बॉडीगार्ड किसके-किसके संपर्क में आया है, इसकी पड़ताल की जा रही है।

बिहार पुलिस की बात करें तो अभी तक 23 पुलिसवाले इसकी चपेट में आ चुके हैं। BMP 14 के 13 जवान संक्रमित हैं तो वहीं मधुबनी के 1, अररिया के 2, रेल पुलिस पटना, रोहतास में पदस्थापित 2 जवान भी कोरोना संक्रमित हुए हैं वहीं भभुआ के 5 जवान संक्रमित हुए हैं।

बिहार में 386 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं ठीक

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के ट्वीट से मिली जानकारी के अनुसार अबतक बिहार में 386 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। जो भी मरीज ठीक होकार अस्पताल से घर जा रहे हैं उन्हें  14 दिनों तक होम क्वारन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के सभी एक्टिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है।