Move to Jagran APP

HIGHLIGHTS बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: बेगूसराय में हंगामा के बाद लाठीचार्ज, जनता ने बदल दी गांव की सरकार

HIGHLIGHTS Bihar Panchayat Chunav Result मुखिया चुनाव की मतगणना के दौरान जिला परिषद सदस्‍य मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य व पंच के छह पदों के परिणाम चौंकाने वाले हैं। इस दौरान बेगूसराय में हंगामा के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। यहां जानिए मतगणना के लेटेस्‍ट अपडेट्स।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 05:41 AM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 05:53 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव की मतगणना। तस्‍वीर: जागरण।

पटना, जागरण टीम। Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result HIGHLIGHTS बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat CElection 2021) के तीसरे चरण की मतगणना में इस बार सिटिंग जनप्रतिनिधियों की बड़े पैमाने पर हार हुई है। मतगणना शांतिपूर्ण रही है, लेकिन बेगूसराय के जीडी कालेज मतगणना केंद्र पर एक पराजित मुखिया प्रत्‍याशी के समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन व हंगामा किया। वहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके पहले शुक्रवार को जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य व पंच के छह पदों के लिए हुए मतदान में 58.19 फीसद वोट पड़े थे। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की गई है। मतगणना कल भी जारी रहेगी।

loksabha election banner

LIVE Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result HIGHLIGHTS

05:00 PM- बेगूसराय में ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगा धरना

बेगूसराय के जीडी कालेज में चल रही मतगणना के दौरान डंडारी प्रखंड की कटरमाला दक्षिणी पंचायत के एक मुखिया पद के पराजित प्रत्‍याशी रंजू देवी के समर्थकों ने कालेज के मुख्य द्वार के पास धरना-प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मतगणना के दौरान रंजू देवी दो मतों से जीत गईं। बाद में पराजित संजू देवी की मांग पर रिकाउंटिंग के दौरान पराजित मुखिया संजू देवी को ही दो मतों से विजयी बता दिया गया। इसके कारण पूर्व में विजयी बताई गई रंजू देवी के समर्थकों ने मतगणना परिसर जीडी कालेज के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी।

04:40 PM- बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड की आठ पंचायतों में से जगदर पंचायत की मुखिया आशा देवी ने बचाई सीट। अन्‍य सात पुराने मुखिया चुनाव हारे। नवादा के रजौली प्रखंड में मात्र दो मुखिया ही अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए। सिरोडाबर से राजाराम मांझी और हरदिया से पिंटू साव दोबारा चुनाव जीते। अन्य 13 पंचायतों में नए मुखिया चुनकर सामने आए हैं। जबकि, जिला परिषद की दोनों सीटों पर नए चेहरे जीते हैं।

04:15 PM- पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की भीड़ जमी हुई है। परिणाम लगातार आ रहे हैं। मतगणना कल तक चलने की उम्‍मीद है।

03:45 PM- सहरसा के पतरघट प्रखंड के गोलमा पश्चिम पंचायत से रिमझिम कुमारी को पराजित अणु देवी मुखिया बनीं। पामा पंचायत में निरंजन कुमार को पराजित कर विनोद कुमार बने मुखिया। सीतामढ़ी के बोखड़ा प्रखंड की 11 पंचायतों में से अभी तक छह के परिणाम घोषित, सभी नए जीते। पोखरैरा ग्राम पंचायत से मुखिया पद के लिए फरहाना अंजुम, बाजितपुर भाउर ग्राम पंचायत से सुनील पासवान, बोखड़ा ग्राम पंचायत से शाहजहां बेगम, खडका बसंत दक्षिणी ग्राम पंचायत से जितेंद्र झा, खडका बसंत उत्तरी पंचायत से राजकुमारी देवी तथा कुरहर ग्राम पंचायत से प्रियंका कुमारी विजयी।

03:15 PM- जिला परिषद के सभी दो सीटों के परिणाम घोषित

सीतामढ़ी के बोखड़ा प्रखंड में जिला परिषद् के सदस्य पद के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। क्षेत्र संख्या 38 से नंद कुमार यादव विजेता घोषित हुए हैं। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 37 से सिराजुल हक जीते हैं।

03:00 PM- दरभंगा के बहेड़ी की 25 में से 13 पंचायतों के मुखिया पद के परिणाम घोषित। कई पंचायतों में जनता ने पुराने जनप्रतिनिधियों को नकार दिया है। अटहर उत्तरी से पुनीता देवी, अटहर दक्षिणी से वीणा देवी, जोरजा पंचायत से आशा देवी, धनौली से सुरेंद्र यादव, निमैठी से माधवी कुमारी, पधारी से ज्योति देवी, बलिगांव से राजीव मंडल, भच्छी से नरेश यादव, रमौली गुजरौली पंचायत से शीला देवी, सुसारी तुर्की से ज्योति देवी, हथौड़ी उत्तरी से अजीत कुमार, हथौड़ी दक्षिणी से कंचन सिंहतथा हरहच्चा से रहमती खातून ने मुखिया चुनाव जीत लिया है।

02:50 AM- नवादा के रजौली से अबतक चौंकाने वाले परिणाम, सभी नए चेहरे।

नवादा के रजौली प्रखंड से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। क्षेत्र के वोटरों ने नए चेहरों पर बाजी लगाई है। अबतक आधिकारिक तौर पर आठ पंचायतों के मुखिया के नाम घोषित किए गए हैं। सभी पहली बार चुनकर आए हैं। लेंगुरा में सरिता देवी, अमावां पूर्वी में फुलवा देवी, अमावां पश्चिमी में उपेंद्र प्रसाद, अंधरवारी में विनोद कुमार राम, मुरहेना में ईश्वरी प्रसाद, जोगियामारन में चिंता देवी, बहादुरपुर में रेणु देवी और फरक्का बुजुर्ग में उमा देवी विजयी घोषित।

02:40 PM- सिवान के हसनपुरा की तेलकथू पंचायत से सुरेश प्रसाद, फलपुरा से विपिन सिंह, मंद्रापाली से अनिल कुमार राम, सहुली से इंद्रा देवी तथा हुसैनगंज प्रखंड की सिधवल पंचायत से संदेश साह, प्रतापपुर से मेहनाज परवीन ने जीत दर्ज की है।

02:12 PM- मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड के दुरमटटा पंचायत से सुबोध यादव, बढौनिया पंचायत से वीर कुंवर सिंह, बलिया पंचायत से सारिका देवी, कटीयारी पंचायत से सावित्री देवी मुखिया के चुनाव में विजयी। कटिहार की निवर्तमान जिप अध्यक्ष गुड्डी देवी कोढ़ा प्रखंड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या पांच से जिला परिषद का चुनाव हारीं। उन्‍हें रश्मि सिंह ने पराजित किया।

02:05 PM- मुजफ्फरपुर सहित लगभग सभी जिलों में सिटिंग जनप्रतिनिधियों में कइयों को हार का सामना करना पड़ा है। जनता ने इस बार ‘गांव की सरकार’ बदल दी है। मुजफ्फरपुर की बात करें तो अधिकतर निवर्तमान मुखिया हार गए हैं। सकरा प्रखंड की नौ पंचायतों में निवर्तमान मुखिया पराजित हो गए हैं तो मुरौल की नौ में से पांच पंचायतों के अभी तक जारी रिजल्ट केवल एक पुराने मुखिया को जीत मिली है।

01:40 PM- पूर्वी चंपारण की चरगाहा पंचायत से समिति सदस्य के रुप मे दूसरी बार उमंग देवी जीतीं। चरगाहा पूर्वी से समिति सदस्य पद पर गुड़िया देवी जीतीं। तुरकौलिया जिला परिषद क्षेत्र 20 से आभा देवी आगे हैं। उधर, सीतामढ़ी के बोखड़ा प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या 38 से नंद कुमार यादव विजेता रहे हैं।

01:15 PM- पूर्वी चंपारण की जयसिंहपुर दक्षिणी  पंचायत में मुखिया पद से दूसरी बार विनोद सिंह जीते। चरगाहा  पंचायत से समिति सदस्य के रुप मे दूसरी बार उमंग देवी जीतीं। चरगाहा पूर्वी से समिति सदस्य पद पर गुड़िया देवी जीतीं।

01:11 PM- पटना के बिहटा में पंचायत चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिये मंगाई गई एक ट्रक विदेशी शराब जप्त की गई है। नेउरा ओपी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने थाना अंतर्गत बसौड़ा गांव के समीप स्थित एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर एक ट्रक में लदे करीब डेढ़ सौ कार्टून से अधिक विदेशी शराब को जप्त किया।

01:10 PM- पटना के बिक्रम की मोरियावां शिवगढ़ पंचायत से पहली बार संजय कुमार शर्मा मुखिया का चुनाव जीते। अदला पंचायत से प्रभा देवी, गोनवा से प्रमिला देवी, अजवां से उषा सिंह, इब्राहिमपुर से शैलेंद्र कुमार  जीते।

01:05 PM- मतगणना के बीच पांचवे चरण के लिए नामांकन भी जारी है। इसमें जमुई की एक महिला ने बरहट बीडीओ को आवेदन देकर बरहट प्रखंड की लखैय पंचायत के वार्ड नंबर से नामांकन दर्ज कराने वाली अभ्यर्थी बबीता देवी पर फर्जी तरीके से उसके नाम का उपयोग कर नामांकन दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है। उसने नामांकन के लिए पति का नाम बदलने का भी आरोप है।

12:55 PM- कटिहार के विषहरिया से अभिनन्दन सिंह मुखिया चुनाव जीते। बांका के रजौन के आमहारा में अजीत सिंह बने मुखिया। सहरसा के पतरघट प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से मिथिलेश राणा जीते। लखीसराय के हलसी प्रखंड की धीरा पंचायत से गोपाल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्वतमान मुखिया सदानंद सिंह को पराजित किया। बांका के रजौन उत्तरी से विभा देवी जिला परिषद सदस्य बनीं हैं। कैमूर के चैनपुर प्रखंड की करजांव पंचायत से राधेश्याम पाल मुखिया बने हैं।

12:30 PM- जमुई जिला अंतर्गत सदर प्रखंड की मंझवे पंचायत से मंजू देवी मुखिया चुनाव जीतीं। सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड की सिंघरहिया पंचायत से मुखिया पद पर एक नया चेहरा सामने आया है। इस सीट से रूपम देवी को जीत हासिल हुई है। सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 37 से मो. सिराजुल विजयी रहे हैं। मधुबनी के फुलपरास की धर्मडीहा पंचायत में विभा सिंह तीसरी बार मुखिया बनीं हैं। फुलपरास प्रखंड की बथनाहा पंचायत से नूतन कुमारी, सैनी पंचायत से रेखा देवी, गेहूंमाबेरिया पंचायत से भागेश्वर यादव ने मुखिया पद पर जीत दर्ज कर ली है।

12:05 PM- पूर्वी चंपारण की जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 6 का ईवीएम नही खुल रहा था। इससे मतगणना कर्मी परेशान रहे। बाद में ईवीएम खुल गया। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत में मुखिया पद पर अनिता देवी जीतीं। उधर, पटना के पालीगंज की विरधोर बेरर कटारी ग्राम पंचायत से मुखिया के पद पर तीसरी बार रीता देवी विजयी रहीं हैं। बिक्रम प्रखंड की पतुत ग्राम पंचायत से धर्मेन्द्र कुमार पहली बार मुखिया पद पर जीते हैं।

12:00 PM- लखीसराय के हलसी प्रखंड की धीरा पंचायत से गोपाल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्वतमान मुखिया सदानंद सिंह को पराजित किया। बांका के रजौन उत्तरी से विभा देवी जिला परिषद सदस्य बनीं हैं। कटिहार के कोढ़ा प्रखंड की विषहरिया पंचायत से अभिनन्दन सिंह मुखिया पद पर विजयी रहे हैं। कैमूर के चैनपुर प्रखंड की करजांव पंचायत से राधेश्याम पाल मुखिया बने हैं।

11:46 AM- पटना के नौबतपुर की नवडीहा पंचायत से शोभा देवी विजयी रहीं हैं। वहां पंचायत समिति (दक्षिणी) से संजय यादव, पंचायत समिति (उत्तरी) से अनिता की जीत हुई है। नवही पंचायत से डोमनी देवी लगातार दूसरी बार मुखिया पद के पर विजयी रहीं हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिये मीना देवी विजयी रहीं हैं। बारह पंचायत से रीना देवी जीत गईं हैं। पालीगंज की विरधोर बेरर कटारी ग्राम पंचायत से मुखिया के पद पर तीसरी बार रीता देवी विजयी रहीं हैं।

11:40 AM- अररिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से सीता देवी विजयी रहीं हैं। अररिया के बगुलहा से प्रिन्स विक्टर विजयी हुए हैं। समस्तीपुर के दलसिंहसराय प्रखंड की सुल्तानपुर घटहो पंचायत से नूतन देवी तो चकबहाउद्दीन से सियाराम राय उर्फ बबली राय मुखिया निर्वाचित।

11:35 AM- हाजीपुर की तरह बदलाव की ओर जंदाहा प्रखंड

वैशाली के हाजीपुर सदर प्रखंड की तरह जंदाहा भी बदलाव की ओर बढ़ रहा है। प्रखंड की तीन पंचायतों का चुनाव परिणाम आया है, जहां मुखिया बदल गए हैं। बोरहा पंचायत से मुखिया अनीता देवी ने जीत दर्ज की है। निवर्तमान मुखिया अहिल्या देवी चुनाव हार गई हैं। बहसी सैदपुर पंचायत से राखी देवी ने मुखिया के पद पर जीत दर्ज की है। वहां निवर्तमान मुखिया मीरा देवी को हार का सामना करना पड़ा है। गराही पंचायत से प्रमोद पासवान ने जीत दर्ज की है, जहां निवर्तमान मुखिया रामप्रवेश पासवान हार गए हैं।

11:30 AM- बक्‍सर से जिला परिषद चुनाव में डुमरांव उत्तर पश्चिमी से रीना देवी 5000 वोट से आगे चल रहीं हैं। बक्सर से पंचायत चुनाव का मुखिया पद के विजेता (अपडेट)- चिलहरी: विभा देवी, कुशलपुर: प्रभावती देवी, अटांव: पुष्पा देवी।

11:20 AM- औरंगाबाद औरंगाबाद जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 17 से विजंती कुमारी विजयी रहीं हैं। नवादा के रजौली प्रखंड की तीन पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। तीनों पंचायतों में जीतने वाले पहली बार मुखिया बने हैं। लेंगुरा पंचायत से सरिता देवी, अमावां पूर्वी से फुलवा देवी तथा अमावां पश्चिमी से उपेंद्र प्रसाद ने जीत दर्ज की है।

11:08 AM- बक्सर के अटाव में निवर्तमान मुखिया पुष्पा देवी 22 मतों से दूसरी बार विजेता बनीं। जमुई की काकन पंचायत से इंदु देवी निर्वाचित। सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर शीतलपटी पंचायत से मुखिया पद पर प्रत्याशी राज किशोर साहनी विजयी। बथनाहा प्रखंड की सहियारा पंचायत से राज नारायन सहनी मुखिया बजे। मुजफ्फरपुर  के मुरौल प्रखंड की महमहपुर पंचायत समिति संख्या - 1 से पंचायत समिति सदस्य पद पर लक्की कुमारी विजयी। मुजफ्फरपुर  के मुरौल प्रखंड की महमहपुर बदल पंचायत से मुखिया पद पर गीरिश कुमार विजयी। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड की मनवा परसी पंचायत से उमरावती देवी मुखिया बनीं। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड की बेलारी पंचायत में मुखिया पद पर संतोष कुमार झा निर्वाचित। सीतामढ़ी के बोखड़ा प्रखंड की खड़का बसंत उत्तरी पंचायत से मुखिया पद के लिए राजकुमारी देवी जीतीं।

10:55 AM- पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया की जयसिंहपुर उत्तरी पंचायत में वार्ड 3 से गुड्डी देवी सदस्य पद पर जीतीं। वार्ड 1 से सदस्य पद पर श्याम किशोर  जीते। तुरकौलिया की बिजुलपुर पंचायत से मुखिया पद पर उमा देवी विजयी। तुरकौलिया की सपही पंचायत से मुखिया पद पर विजय साह विजयी। सपही पंचायत समिति पद पर चंदेश्वर प्रसाद व राजकिशोर सिंह जीते। जयसिंहपुर उत्तरी पंचायत से वार्ड 8 से शबीना आबेदीन सदस्य पद पर जीतीं। वार्ड 9 से सदस्य पद पर औरंगजेब, 10 से मेहरुणेशा, 11 से शहाबुद्दीन  ने जीत हासिल की।

10:40 AM- सिवान के हुसैनगंज प्रखंड की सिधवल पंचायत के मुखिया संदेश साह निर्वाचित हुए हैं। कैमूर केचैनपुर प्रखंड की पंचायत सिरबीट से मुखिया पद पर मयंक कुमार ने निवर्तमान मुखिया रामानंद पासवान को हरा दिया है। बेगूसराय की नौला पंचायत से मुखिया पद पर विभा देवी विजयी रहीं हैं। यहां निवर्तमान मुखिया अनिता देवी तीसरे नंबर पर रहीं हैं।

10:30 AM- रोहतास के काराकाट की मुंजी पंचायत के मुखिया व बीडीसी के परिणाम घोषित। मुंजी पंचायत में मुखिया पद के लिए अजय प्रताप सिंह विजयी घोषित। बीडीसी पद पर अकबर हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की है। बक्सर में अब तक दो परिणाम आए हैं दोनों में निवर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं। चिलहरी की मुखिया विभा देवी बनीं हैं तो कुशलपुर से प्रभावती देवी ने जीत दर्ज की है। जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के जिला परिषद भाग एक से आभा रानी ने दोबारा बाजी मारी है। रतनी फरीदपुर प्रखंड की लाखापुर पंचायत से देवंती देवी मुखिया निर्वाचित हुईं हैं।

10:25 AM- मुंगेर जिले क पहला परिणाम  संग्रामपुर प्रखंड से आ गया है। संग्रामपुर प्रखंड की दुरमटटा पंचायत में निवर्तमान मुखिया राम सनेही पराजित हो गए हैं। उन्‍हें सुबोध यादव ने हरा दिया है। सहरसा के पतरघट प्रखंड की धबौली पूर्वी पंचायत से समता देवी को पराजित कर उषा देवी मुखिया बनीं हैं। पतरघट प्रखंड की धबौली दक्षिणी पंचायत के मुखिया रमेश चंद्र राणा बने।

10:17 AM- सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर शीतलपटी पंचायत से मुखिया पद पर प्रत्याशी राज किशोर साहनी विजयी। जमुई सदर प्रखंड से दूसरा परिणाम भी आया। वहां मोहन यादव मुखिया पद पर निर्वाचित हुए। उधर, औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड की पिपरा पंचायत से प्रीती कुमारी मुखिया बनीं तो मुजफ्फरपुर  के मुरौल प्रखंड के महमहपुर पंचायत समिति संख्या - 1 से पंचायत समिति सदस्य पद पर लक्की कुमारी विजयी रहीं।

10:05 AM- रोहतास जिले के काराकाट की मुंजी पंचायत में मुखिया पद के लिए अजय प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए हैं। बीडीसी पद पर अकबर हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की है। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने मतगणना केंद्रों सहित सभी पूरे परिसर का निरीक्षण किया।  कई आवश्यक निर्देश सभी संबंधित को दिया। बताया कि  मतगणना के प्रत्येक राउंड में एक-एक पंचायत की मतगणना पूर्ण करने के बाद ही दूसरे पंचायत  की मतगणना की जाएगी। मुंजी पंचायत के लिए मुखिया पद के लिए अजय प्रताप सिंह ने 1977 मत प्राप्त कर विजयी रहे। सूरत सिंह ने 1862 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। पंचायत समिति सदस्य एक के लिए  अकबर हुसैन अंसारी ने 1124 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। सरवर आलम 1017 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे।

09:45 AM- जमुई, औरंगाबाद व बक्‍सर से आए पहले रिजल्‍ट

बक्सर में तीसरे चरण में भी बदलाव का ट्रेंड जारी। पहला नतीजा आया सामने। चिलहरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी विभा देवी ने निवर्तमान मुखिया बबीता देवी को 300 मतों से हराया। जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत मंझवे पंचायत से भी आया पहला परिणाम। निवर्तमान मुखिया उर्मिला देवी को मंजू देवी ने हराया। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत के पांच वार्ड सदस्यों का परिणाम घोषित। वार्ड - 1 से डोमा राजवंशी, वार्ड-2 से रीना देवी, वार्ड - 3 से सौरभ कुमार, वार्ड- 4 से प्रमोद मिश्रा एवं वार्ड- 5 से जगमोहन पासवान जीते।

09:30 AM- बक्‍सर जिले में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में भी बदलाव का ट्रेंड जारी। पहला नतीजा आया सामने। चिलहरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी विभा देवी ने निवर्तमान मुखिया बबीता देवी  को 300 मतों से हराया।

08:40 AM- लखीसराय के पालिटेक्निक कालेज में मतगणना शरू हो चुका है। आज हलसी प्रखंड के नतीजे जारी होंगे। सबसे पहले भनपुरा पंचायत का रिजल्ट आएगा। सुरक्षा के लिए चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

08:20 AM- औरंगाबाद में किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी है। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-17 एवं पिपरा पंचायत की मतगणना कुछ ही देर में प्रारंभ होगी। राज्‍य के अन्‍य जिलों में भी मतगणना या तो शुरू हो चुकी है, या शुरू होने हीं वाली है।

08:00 AM- बिहार के 35 जिलों के 50 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के 23,128 पदों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। हालांकि, कई जगह इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गया के गया कालेज मतगणना केंद्र के बाहर फुटपाथी दुकानदारों ने फूल माला की दुकानें सजा ली हैं। गया कालेज मतगणना केंद्र पर अतरी और निमचक बथानी प्रखंड की पंचायतों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

07:30 AM- आज तीसरे चरण की मतगणना को लेकर गया कालेज मतगणना केंद्र में मतगणना अभिकर्ताओं को जांच कर प्रवेश दिया जा रहा है। उधर, समस्तीपुर में समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर विशनपुर से सिंघियाघाट तक आवागमन बाधित है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन ने समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर स्थित महिला आइआइटी को मतगणना केंद्र बनाया है।

07:00 AM- मतगणना आज होने वाली है, लेकिन इसके पहले हीं तीसरे चरण के 3144 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 118, पंच के 3020, मुखिया के दो, पंचायत समिति सदस्य के तीन और ग्राम कचहरी सरपंच पद के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं।

06:30 AM- बिहार पंचायत चुनाव का तीसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हुआ था। इसमें कुल 58.19 फीसद वोटिंग हुई थीं। सर्वाधिक 65.42 फीसद वोट गया जिले में पड़े थे। इसकी मतगणना आज कुछ देर बाद शुरू होने जा रही है। इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

05:45 AM- बिहार में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में 23,128 पदों के लिए 81,616 उम्मीदवार मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य की सर्वाधिक 11,247 सीटों पर सबसे अधिक 44,401 उम्मीदवार हैं। मुखिया की 759 सीटों पर 7,538 उम्मीदवार हैं। पंचायत समिति सदस्य की 1,036 सीटों पर 6,851 उम्‍मीदवार ताल ठोक रहे हैं तो पंच के 11,247 पदों के लिए 18,606 और सरपंच के 759 पदों के लिए 4,427 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इसी तरह जिला परिषद सदस्य की 107 सीटों के लिए 1415 उम्‍मीदवार मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.