Move to Jagran APP

Highlights बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: नवादा में जिला पार्षद बने पूर्व मंत्री राजबल्‍लभ यादव के भतीजे , सहरसा में EX MLA की पत्‍नी विजयी

Highlights Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result आज सुबह आठ बजे से बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण की मतगणना के नतीजे चौकाने वाले हैं। कई धुरंधर हार गए हैं तो कई नए चेहरों ने बाजी मारी है। यहां जानिए लेटेस्‍ट अपडेट्स।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:39 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 05:58 PM (IST)
पंचायत चुनाव की मतगणना में नवनिर्वाचित मुखिया। तस्‍वीरें: जागरण।

पटना, जागरण टीम। बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण की मतगणना बुधवार को हुई। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद से ही नतीजे आने लगे। अभी तक की बात करें तो कई सिटिंग उम्‍मीदवार हार गए हैं। बक्सर में हत्या व अपहरण के कई मामलों में आरोपित व यूपी की जेल में बंद गुड्डू राय की पत्नी तीसरी बार डेहरी पूर्वी से पंचायत समिति सदस्‍य का चुनाव जीत गईं हैं। सिवान में सिटिंग विधायक के बेटे की मुखिया के चुनाव में हार हुई है तो सहरसा में पूर्व विधायक की पत्‍नी विजयी हुईं हैं। मतगणना में 25 हजार 247 सीटों के लिए 92,376 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला होगा। इसके पहले आठवें चरण में 3,356 उम्‍मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बीते बुधवार को राज्‍य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आठवें चरण के मतदान में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

loksabha election banner

Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result LIVE Update:

05.57 PM- बेगूसराय में निवर्तमान जिला पार्षद झुन्ना सिंह ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 34 से जीत दर्ज की है।

05.07 PM-  शिवहर बेलहिया पंचायत से सब्जपरी देवी ने जीत दर्ज की है।

04.30 PM- नवादा सदर और नारदीगंज में वोटों की गिनती जारी। अधिकांश परिणाम घोषित।

04.20 PM- शिवहर में नये चेहरों पर जनता ने किया भरोसा। आठ में पांच मुखिया की हार।

03.31 PM-   नवादा जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 14 से दुलारी देवी ने जीत दर्ज की है।

03:00 PM- शिवहर में आठ पंचायतों में से पांच मुखिया की कुर्सी चली गई तो एक मुखिया ने जीत की हैट्रिक बनाई। वहीं दो मुखिया को जनता ने दोबारा मौका दिया।

02:40 PM- नवादा जिला परिषद प्रादेशिक निवार्चन क्षेत्र 14 से दुलारी देवी जीतीं। नवादा के नारदीगंज प्रखंड जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 15 से पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव दूसरी बार जीते। राजबल्‍लभ यादव दुष्‍कर्म के एक मामले में उम्रकैद के सजायाफ्ता हैं।

02:20 PM- वैशाली के महुआ प्रखंड में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से बीजेपी नेता मनीष शुक्ला ने जीत दर्ज की है। समसपुरा पंचायत में रामनरेश साह हारे, सहिंद्र सहनी जीते। जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत से मालती देवी तथा फतेहपुर पकड़ी पंचायत से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की।

02:13 PM- पूर्वी चंपारण की गोढवा पंचायत से राजू बैठा मुखिया पद पर चुनाव जीते। पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की ढढवा  पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुनील कुमार की हुई जीत।

02:00 PM- शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के पंचायत चुनाव में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष व निवर्तमान जिला पार्षद मनीष कुमार चौथी बार जीते हैं। वर्ष 2006 में इस सीट से उनकी पत्नी कुमारी रागिनी ने जीत दर्ज की थी। बेलहिया पंचायत से उनकी मां व निवर्तमान मुखिया सब्जपरी देवी ने भी जीत का क्रम बरकरार रखा है। वे दूसरी बार मुखिया चुनी गईं हैं। पोझिया पंचायत से मनीष कुमार की पत्नी और पूर्व जिला पार्षद कुमारी रागिनी मुखिया पद से मैदान में है। उनकी किस्मत का फैसला थोड़ी देर में होगा।

01:50 PM- औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 से सुधा देवी जीतीं। उनको निर्वाचन पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने जीत का प्रमाण दिया।

01.30 PM- बक्सर में हत्या और अपहरण जैसे मामलों में यूपी की जेल में बंद गुड्डू राय की पत्नी तीसरी बार डेहरी पूर्वी से बीडीसी का चुनाव जीत गई हैं।

01:15 PM- कटिहार के आजमनगर की निमोल पंचायत से कुलसुम बेगम मुखिया निर्वाचित। पलासी प्रखंड की धर्मगंज पंचायत से अजमेरी खातून मुखिया निर्वाचित। पिपरा बिजवार से महजबी खातून जीतीं तो कलियागंज पंचायत से नेहा देवी मुखिया निर्वाचित। अररिया की दिघली पंचायत से समद अली मुखिया निर्वाचित। बांका के बरवासिनी से कमलेश कुमार मुखिया बने।

12:55 PM- मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड से मुखिया चुनाव में जीत: हरिणमार पंचायत से कर्मा देवी एवं झौआबहियार पंचायत में मीरा देवी की जीत।

12:40 PM- बांका के कटोरिया पश्चमी से अंजना देवी बनीं जिला परिषद सदस्य। बांका के देवासी से उर्मिला देवी बनीं मुखिया। सहरसा के महिषी के पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव की पत्नी जीतीं। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की बघवा पंचायत से रंजीत कुमार राय मुखिया का चुनाव जीते।

12:34 PM- वैशाली के महुआ प्रखंड में अब तक घोषित दो पंचायतों के चुनाव में दोनों पुराने मुखिया हार गए हैं। मधौल पंचायत से जवाहर राय चुनाव जीते, वहीं निवर्तमान मुखिया तीसरे स्थान पर रहे। मंगुराही पंचायत में पूर्व मुखिया को हार का सामना करना पड़ा। वहां आरजेडी नेता प्रदीप यादव की पत्नी निर्मला देवी ने जीत दर्ज की। मंगुराही पंचायत से समिति सदस्य पद पर श्यामसुंदर चौधरी ने दोबारा जीत दर्ज की। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से मनीष शुक्ला आगे चल रहे हैं।

12:30 PM- सिवान के रघुनाथपुर की कुशहरा पंचायत से चंदन कुमार पाठक रघुनाथपुर के विधायक  हरिशंकर यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव को हराकर मुखिया बने। विधायक परिवार का मुखिया पद पर 42 साल से कब्जा था।

12:20 PM- बक्सर की डिहरी पंचायत से शमीम अंसारी उर्फ कल्लू मुखिया बने। चौसा से जिला परिषद सदस्य पद पर पूजा देवी की जीत। बेगूसराय के मटिहानी से जिला परिषद चुनाव में झुंना सिंह जीते। बेगूसराय की मटिहानी रामदीरी तीन पंचायत से कांग्रेस नेता अभय कुमार सिंह के भाई की पत्नी अनुपम देवी चुनाव जीत गईं हैं।

12:18 PM- शिवहर में तीन में से दो मुखियों की गई कुर्सी, एक ने बनाई जीत की हैट्रिक। तरियानी प्रखंड की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी है। तरियानी प्रखंड की हिरौता दुम्मा पंचायत से मुखिया पद पर पंकज कुमार ने जीत दर्ज की है। माधोपुर छाता से मुखिया पद पर नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। सलेमपुर पंचायत से पूर्व मुखिया मनोज कुमार की पत्नी और निवर्तमान मुखिया अंजली कुमारी ने जीत की हैट्रिक बनाई है। इधर, जिला परिषद सीट से पूर्व अध्यक्ष व निवर्तमान जिला पार्षद मनीष कुमार ने एक बार फिर जीत दर्ज की है।

12:15 PM- शिवहर के तरियानी प्रखंड के सलेमपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया अंजली देवी ने बनाई जीत की हैट्रिक। मोतिहारी सदर प्रखंड की बरवा पंचायत से मुखिया पद पर सीमा देवी चुनाव जीतीं।

11.52 AM- सिवान में विधायक हरिशंकर यादव के बेटे को हराकर कुशहरा पंचायत से चंदन पाठक बने  मुखिया।

11.45 AM- पटना के पंडारक प्रखंड की लेमुआबाद पंचायत से निक्की देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है।

11:23 AM- पटना के बाढ़ प्रखंड की भटगांव पंचायत से ज्योति सक्सेना मुखिया पद पर निर्वाचित। बेतिया की सिसवा भूमिहार पंचायत से रीना देवी की मुखिया पद पर जीत हुई है।

11:15 AM- जमुई के खैरा प्रखंड की बानपुर पंचायत से डा. इबरार मुखिया का चुनाव जीते। जिले में पहली बार चिकित्सा सेवा से जुड़ा व्यक्ति मुखिया पद पर निर्वाचित हुआ है। निवर्तमान मुखिया सबीना खातून तीसरे नंबर पर रहीं।

11:13 AM- मधुबनी के झंझारपुर एवं लखनौर से भी आने लगे परिणाम। झंझारपुर प्रखंड की काको पंचायत से विदेशी राम ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। संतनगर पंचायत से मुखिया पद पर आरती देवी एवं कोठिया पंचायत से मुखिया पद पर मो. शाकिर अंसारी ने जीत दर्ज की है। जबकि, लखनौर प्रखंड की बेहट उत्तरी से सीमा देवी मुखिया निर्वाचित हुईं हैं। बेहट दक्षिणी पंचायत से आरती देवी निर्वाचित।

11:00 AM- आरा सदर प्रखंड की अगर सण्डा पंचायत से दोबारा राजकोकिल प्रसाद मुखिया बने। नवादा के नारदीगंज प्रखंड की हड़िया पंचायत से अजय पंडित विजयी। नवादा के सदर प्रखंड की खरांठ पंचायत से रंजू देवी पति सुधीर यादव विजयी।

10:50 AM- कटिहार के आजमनगर की निमोल पंचायत से कुलसुम बेगम मुखिया का चुनाव जीतीं। अररिया के पलासी प्रखंड की धर्मगंज पंचायत से अजमेरी खातून, पिपरा बिजवार से महजबी खातून, कलियागंज पंचायत से नेहा देवी एवं दिघली पंचायत से समद अली मुखिया निर्वाचित। बांका के बरवासिनी से कमलेश कुमार मुखिया बने।

10:43 AM- अररिया के पलासी प्रखंड की धर्मगंज पंचायत से अजमेरी खातून नई मुखिया निर्वाचित।पिपरा बिजवार से महजबी खातून की जीत। कलियागंज पंचायत से नेहा देवी मुखिया निर्वाचित। दिघली पंचायत से समद अली मुखिया निर्वाचित। शिवहर के तरियानी प्रखंड की हिंरौता दुम्मा पंचायत से मुखिया पद पर पंकज कुमार जीते। उन्‍होंने निवर्तमान मुखिया रणजीत कुमार को दी शिकस्त।

10:40 AM- सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में मुखिया पद पर विजेता

बेलवारा: बन्ती देवी

धनपुरा: प्रमोद कुमार

कठडुमर: लालो देवी

घोघसम: अनिमा देवी

10:38 AM- पटना के पंडारक प्रखंड की परसावां पंचायत से शंभू सिंह पहली बार मुखिया का चुनाव जीते। पटना के बाढ़ की रहीमापुर रूपस पंचायत से पचोला देवी मुखिया पद के लिए 300 वोटों से जीतीं। वहां राजेश कुमार पंचायत समिति सदस्य बने। इब्राहिमपुर पंचायत से मीरा देवी जीतीं।

10:30 AM- सीतामढ़ी के सुप्पी की ससौला पंचायत से मुखिया पद पर हेमंत मिश्र जीते। बेतिया के योगापट्टी की सिसवा बैरागी पंचायत से मुखिया पद पर  केदार राम की जीत। दरभंगा के बिरौल की ईटवा शिवनगर पंचायत से पतिलाल पासवान मुखिया बने।

10:28 AM- कटिहार के आजमनगर प्रखंड की आरिहना पंचायत से विजय प्रकाश केवट मुखिया पद पर निर्वाचित। भोजपुर जिले में आरा सदर प्रखंड की सुंदरपुर बरजा पंचायत से मुखिया पद पर मुकेश सिंह जीते। उन्‍होंने निर्वतमान मुखिया द्वारिका तिवारी को हराया। कैमूर के रामगढ़ प्रखंड की मसाढ़ी पंचायत से अंजनी मिश्रा मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए।

10:20 AM- मोतिहारी सदर प्रखंड की ध्रुव लखौरा पंचायत की निवर्तमान मुखिया अनीता देवी चुनाव हारीं। जमुई की हरखार पंचायत से मुन्ना साह मुखिया का चुनाव जीते। मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड की बड़गांव पंचायत से मुखिया पद पर अब्दुल सत्तार जीते। जमुई के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से बीते चुनाव में रालोसपा-बसपा गठबंधन से उम्मीदवार रहे निवर्तमान मुखिया नंदलाल रविदास मुखिया का चुनाव हार गए हैं। जमुई की बेला पंचायत में आशा देवी की भी पुनर्वापसी हुई है। आशा को लगातार तीसरी जीत मिली है।

10:10 AM- जमुई के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्रथम दौर में छह पंचायतों के परिणाम आ चुके हैं। छह में से दो पंचायतों में निवर्तमान की वापसी हुई है। इसके अलावा गोली पंचायत में तीन बार के मुखिया बमबम पंडित को हार का सामना करना पड़ा है। वहां सुनीता देवी 1417 मत प्राप्त कर बेबी देवी को पराजित किया है। अरुणमाबांक पंचायत से फूलमंती देवी ने 2303 मत हासिल कर पुतुल देवी को 917 मतों से हरा दिया है। हरखार में मुन्ना साह को 1396 मत मिले। उन्होंने 727 मतों से पूनम कुमारी को पराजित किया है। गरही पंचायत से सबाना खातून ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। जीत झिंगोई से शंभू मांझी तथा केंडीह से निरंजन तांती की पत्नी उषा देवी निर्वाचित हुई हैं।

10:00 AM- पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सदर की झिटकहिया पंचायत से मुखिया पद पर गीता देवी तथा नौरंगिया से रमेश कुमार यादव की जीत। पिपराकोठी की टिकैता गोविंदपुर पंचायत से मुखिया पद पर सबिला खातून, पंसस पद पर मोसाफिर महतो और सलेमपुर में इसी पद पर किरण कुमारी विजयी। मोतिहारी के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में चल रही आठवें चरण की मतगणना। मुजफ्फरपुर में गायघाट प्रखंड की बाघाखाल पंचायत से मुखिया पद पर विभा देवी विजयी।

09:50 AM- बक्सर में बदलाव से खुला चौसा प्रखंड की मतगणना का खाता। बनारपुर पंचायत की मुखिया बनीं ममता कुमारी। भोजपुर जिले में मुखिया पद के लिए पहला रिजल्ट इंदु देवी के पक्ष में गया। वे मात्र दो वोटों से चुनाव जीतीं। कैमूर के रामगढ़ प्रखंड की महुअर पंचायत से बेचन शर्मा मुखिया निर्वाचित हुए। कैमूर के रामगढ़ प्रखंड की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख व महुअर पंचायत की बीडीसी निर्मला देबी को चंंदा उर्फ चांदनी देबी ने हरा दिया हे।

09:30 AM- पटना के पंडारक प्रखंड की ढिवर पंचायत से रीमा देवी ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है। पंडारक प्रखंड की रैली पंचायत से शोभा देवी ने चुनाव जीता है।

09:20 AM- सासाराम के कोचस व डेहरी प्रखंड की 27 पंचायतों की मतगणना स्थानीय बाजार समिति तकिया में सुबह आठ बजे से जारी है। परिणाम जानने के लिए सुबह छह बजे से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। मतगणना में 2963 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। कैमूर व भोजपुर सहित राज्‍य के सभी मतगणना केंद्रों बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है।

09:10 AM- बांका जिला के कटोरिया प्रखंड की 15 पंचायतों की मतगणना विलंब से नौ बजे शुरू हुई है। स्थानीय पीबीएस कालेज में गिनती के लिए 18 टेबल लगाए गए हैं। सबसे पहले मोठाबड़ी पंचायत की गिनती शुरू हुई है। देर शाम जयपुर और कोल्हासर पंचायतों की गिनती के साथ मतगणना समाप्त होगी। यहां 1700 से अधिक उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा।

09:00 AM- बेतिया के योगापट्टी के पिपरहिया गांव की निवासी लहेरिया देवी खुद फूलों की माला से लदकर मतगणना केंद्र पहुंची हैं। उन्हें विश्वास है कि उनकी देवरानी व मुखिया प्रत्याशी रीता देवी की जीत होगी। दसके बाद वे उन्‍हें माला पहनाएंगी।

08:45 AM- जमुई जिले के खैरा प्रखंड की 22 पंचायतों की मतगणना केकेएम कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर आरंभ हो चुकी है। पहला परिणाम सुबह नौ बजे तक आने की संभावना है। यहां 649 पद के लिए 2585 उम्‍मीदवारों की किस्मत के परिणाम शुक्रवार की शाम तक आ जाएंगे।

08:20 AM- कुछ केंद्रों पर अभी भी मतगणना शुरू नहीं हो सकी है। वहां इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुछ देर बाद से शुरू होकर देर शाम तक मतगणना के अधिकांश नतीजे आ जाएंगे। हालांकि, कई नतीजे कल तक आएंगे।

08:01 AM- बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। हलांकि, कुछ केंद्रों पर अभी इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां भी मतगणना जल्‍द ही शुरू हो जाएगी। उम्‍मीद की जा रही है कि सुबह 10 बजे के पहले से चुनाव परिणाम भी आने लगेंगे।

07:45 AM- समस्‍तीपुर में प्रशासन ने पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था की है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मतगणना केंद्र के अंदर पूरी जांच के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी।

07:30 AM- पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इसे लेकर केंद्रों के बाहर उम्‍मीदवारों के समर्थकों का आना लगातार जारी है। कानून-व्‍यवस्‍था को कायम रखने के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

07:00 AM- मतगणना आरंभ होने में अब एक घंटा शेष है। इस बीच केंद्रों में मतगणना कर्मियों, उम्‍मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों का आना लगातार जारी है। केंद्रों के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी है। केद्रों तक आने वाले रास्‍तों पर आवागमन नियंत्रित किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

06:30 AM- आठवें चरण के चुनाव में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच की 25 हजार 247 सीटों के लिए कुल 92,376 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 42,803 पुरुष और 49,573 महिला हैं।

06:00 AM- आठवें चरण में 3,356 उम्‍मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें मुखिया का एक, सरपंच के दो, पंचायत समिति सदस्य के तीन, वार्ड सदस्य के 148 एवं पंच के 3,202 उम्‍मीदवार शामिल हैं।

आठवें चरण के चुनाव में 166 पदों पर किसी ने पर्चा नहीं भरा। इनमें समिति सदस्य का एक, ग्राम पंचायत सदस्य के चार और पंचायत और ग्राम कचहरी पंच के 161 पद शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.