LIVE Bihar Breaking News: गोपालगंज में छत पर सोई किशोरी की हत्या में भाई गिरफ्तार, देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़
Bihar Latest Live Updates in Hindi : बिहार की राजनीति, शिक्षा, क्राइम, अर्थव्यवस्था, मौसम सहित तीनों राज्यों की तमाम छोटी-बड़ी खबरों का पल-पल अपडेट सिर्फ www.jagran.com पर।

जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: Latest Bihar Live Updates in Hindi: बिहार की पॉलिटिक्स, एजुकेशन, हेल्थ, क्राइम, एंटरटेनमेंट, बिजनेस व सोशल मीडिया पर वायरल, लव अफेयर, भोजपुरी सिनेमा, मौसम, मानसून खेती-किसानी और ट्रेन से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में...
मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए हैं। घटना को लेकर इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर बवाल शुरू कर दिया। अनियंत्रित स्थिति को लेकर जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को देवरिया भेजा गया है। एसएसपी के नेतृव में कई पदाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
बिहारशरीफ में नूरसराय थाना पुलिस ने महज छह घंटे में अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को मढ़ारा गांव निवासी नरेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र रवि कुमार कोचिंग पढ़ने नूरसराय आ रहा था। तभी फोरलेन से चारपहिया वाहन से अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया था।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के अद्रा थाना क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में बंगाल पुलिस ने मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से कटेया निवासी दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के डीह बगही गांव निवासी अवधेश पांडेय के रूप में की गई है।
सिवान-छपरा मुख्य पथ 531 पर एक पखवाड़े पूर्व बालू से लदे जब्त दो ट्रक गायब हो गए हैं। इस संबंध में दारौंदा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि बालू लदे दो ट्रक ओवर लोडेड होने और कागजात नहीं मिलने पर जब्त किए गए थे। इन्हें जब्त कर एनएच 531 पर चंदन होटल के सामने खड़ा किया गया था। रात में ट्रक गायब कर दिए गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
चमथा में नाबालिग की हत्या और शव बरामदगी मामले में पूर्व मुखिया राकेश कुमार, घर के मालिक सुदीप कुमार उर्फ गुड्डू और नौकर समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पीड़िता के पड़ोसी के घर में गहरी खोदाई कर शव बरामद किया गया था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या के मामले में आरोपित भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय एसपी ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहन के प्रेम-प्रसंग से तंग होकर भाई ने ही उसकी हत्या की थी।
गोपालगंज में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार, लाइन होटल की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चल रहा था। पुलिस ने होटल मालिक सहित पांच लोगों को पकड़ा है। कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर बेलवनवा गांव के पास यह कार्रवाई की है।
Gopalganj: गोपालगंज जिले में लाइन होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में होटल मालिक सहित पांच पकड़े गए।
सिवान: असांव थाने की टीम ने गुरुवार की शाम भरटोलिया गांव में छापेमारी कर साढ़े पांच लीटर शराब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर भरटोलिया निवासी कृष्णा राजभर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया।
Siwan: स्थानीय थाने की टीम ने गुरुवार की शाम भीखपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को शराब के नशे में महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति भीखपुर निवासी बीरबल सिंह की है। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि बीरबल सिंह के रूप में पीड़िता ने प्राथमिकी कराई थी।
पटना: राजीवनगर के पूर्व थानेदार नीरज कुमार पर भवन निर्माण मामले में एक पक्ष से रुपये की मांग करने और नहीं देने पर हिरासत में लेने के मामले में केस दर्ज किया गया है। उक्त मामले में थानेदार को निलंबित किया गया था। सेना के एक अधिकारी का मकान बनने के दौरान तत्कालीन थानेदार ने रुपये की मांग की थी। मामले की अभी जांच जारी है।
सिवान के आंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ एक मौलवी द्वारा अश्लील हरकत करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि वीडियो प्रसारित की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में चौदहवें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश सूर्यकांत तिवारी ने चरस तस्करी मामले में नामजद एक अभियुक्त को दोषी पाते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। यह सजा रक्सौल बड़ा परेउआ निवासी सुलेमान मियां के पुत्र अनवर आलम को सुनाई गई है।
मानसून का मौसम समाप्त होने के साथ ही पहली अक्टूबर से प्रदेश की नदियों से बालू खनन प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सभी करीब नौ सौ बालू घाटों की नए सिरे से बंदोबस्ती की प्रक्रिया जारी है। लेकिन, इस बार बालू का पट्टा-ठेका प्राप्त करने वाले बालू कारोबारियों को खान एवं भू-तत्व विभाग की कई शर्तों का पालन करना होगा। इसके बगैर बालू का ठेका-पट्टा मिलने के बाद वे नदियों से खनन नहीं कर पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें
नवादा की सड़क पर दो बाइक सवार दो युवकों को स्टंट करना भारी पड़ गया। इनमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ। दोनों की बाइक एनएच 20 के डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में कौआकोल नावाडीह गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र दीपक कुमार की मौत हुई है। वहीं, उसके दोस्त नवादा के प्रसाद बीघा के रहने वाले युवक को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।
कटिहार पुलिस फायरिंग मामले में प्रदेश कांग्रेस ने घटना की जांच के लिए पार्टी स्तर से तीन विधायकों की टीम का गठन किया है। कांग्रेस की जांच टीम में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, किशनगंज के विधायक व बक्सर विधायक शामिल हैं। यह टीम सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
कटिहार के बारसोई पुलिस फायरिंग की घटना को लेकर डीएम रवि प्रकाश व एसपी जितेंद्र कुमार शुक्रवार को भी बारसोई पहुंचे। उन्होंने बारसोई एसडीओ व एसडीपीओ के साथ संक्षिप्त बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा, डीएम और एसपी ने बारसोई बाजार की स्थिति का भी जायजा लिया। एसपी ने बताया कि स्थिति सामान्य है।
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ममता बनर्जी से प्रेरणा लेकर बिहार को विपक्षी दलों के नेताओं की कब्रगाह बनाते जा रहे हैं।
राज्य में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार राजनीतिक हत्या हो रही है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
ममता बनर्जी से प्रेरणा लेकर बिहार को विपक्षी दलों के नेताओं की कब्रगाह बनाते जा रहे हैं नीतीश बाबू।
— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) July 28, 2023
राज्य में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार राजनीतिक हत्या हो रही है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
नीतीश बाबू के राज में बंगाल की राह चल पड़ा बिहार
दिल्ली से भोजपुर जिले में आई नारकोटिक्स विभाग की टीम ने छापेमारी कर हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में दो को उठाया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने बिहिया थाना के बेलौना -खरौनी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव तथा गजराजगंजओपी के कारीसाथ निवासी अनिल सिंह को पकड़ा है। दिल्ली में पकड़े गए एक तस्कर की निशानदेही पर दोनों को दबोचा गया है। दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को अपने साथ लेकर जाएगी।
गोपालगंज में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को है। गुरुवार को जुलूस मिलान निकाला जा रहा था। इसी दौरान कई लोग करंट की चपेट में आ गए। उचकागांव थाना अंतर्गत हरपुर सफी टोला और धर्मचक में जुलूस मिलान के दौरान करंट का लोग करंट की चपेट में आ गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
गोपालगंज के कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर हरियाणा से मुजफ्फरपुर जा रही एक ट्रक से 10 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थाना अध्यक्ष साक्षी राय के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ट्रक चालक से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
गोपालगंज के मनबोध परसौनी गांव में पंप सेट बंद करने का विरोध करने पर किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। ये वारदात उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव की है।
पटना बिजली उपभोक्ताओं की आम शिकायत होती है कि बिल अधिक आ गया। पिछले महीने कम राशि का बिल था और इस माह दोगुना हो गया। बिजली उपभोक्ता इससे जुड़ी शिकायतें अलग-अलग फोरम पर सुनवाई के लिए ले जाता है। दिलचस्प यह है कि इससे ठीक उलट बिजली कंपनी अब एक-एक उपभोक्ता का यह अकाउंट दफ्तर में बैठकर ही खंगाल लेगी कि उनका बिजली बिल वर्तमान महीने में पिछले माह के बिजली बिल से कम क्यों हो गया? तुरंत बिजली कंपनी की टीम इसकी पड़ताल करने संबंधित उपभोक्ता के दरवाजे पर पहुंच जाएगी।
आरा रेलवे स्टेशन का डाउन होम सिग्नल के समीप चलती ट्रेन से गिरकर मुजफ्फरपुर निवासी एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय लक्ष्मण ठाकुर मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर पट्टी गांव निवासी कपिल देव ठाकुर के बेटे के रूप में हुई। वे गुजरात के सूरत स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
बेगूसराय के चमथा छोटखूंट से लापता आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची का शव पड़ोस के गुड्डू सिंह के आवास पर मिला। बताया जा रहा है कि मासूम पड़ोसी के घर मेहंदी के पत्ते लाने गई थी।
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा आजम गांव में बुधवार देर रात छत पर मां के साथ सो रही एक किशोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हैरान करनेवाली बात है कि बगल में सोई मां को भनक तक नहीं लगी। आधी रात में हत्या के बाद उनकी नींद खुली तो देखा कि पुत्री उषा का खून से लथपथ शव बगल में पड़ा है। मां न शोर मचाया तो स्वजन व आसपास के लोग जुटे।
ओडिशा के बालासोर पुलिस ने एसएससी की सीजीएल परीक्षा के धांधली मामले में मास्टरमाइंड विशाल चौधरी को पटना से गिरफ्तार किया है। इसके पहले सात अन्य को पश्चिम बंगाल सहित अन्य इलाकों में गिरफ्तार किया गया है। विशाल ग्रामीण कार्य विभाग का अकाउंटेंट है। इसकी पहचान उजागर होने के बाद से ओडिशा पुलिस चार दिनों से पटना सहित आसपास के इलाकों में दबिश दे रही थी।
