Move to Jagran APP

जनवरी के आखिरी दिन शुरुआती ठंड जैसा तापमान, धूप से थोड़ी राहत

साल का पहला महीना खत्म होने को है पर मौसम शुरुआती ठंड जैसा है। जनवरी की आखिरी दिन तक तापमान रोजाना गिरता जा रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 10:58 AM (IST)
जनवरी के आखिरी दिन शुरुआती ठंड जैसा तापमान, धूप से थोड़ी राहत
जनवरी के आखिरी दिन शुरुआती ठंड जैसा तापमान, धूप से थोड़ी राहत

पटना, जेेएनएन। फरवरी शुरू होने को है पर तापमान में बदलाव होता जा रहा है। जिस मौसम में गर्मी का एहसास शुरू होना चाहिए था उसमें दस से कम पर टेम्प्रेचर रह रहा है। इस बीच सुबह से निकल रही धूप थोड़ी राहत दे रही है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को तापमान में फिर गिरावट हुई है। एक डिग्री टेम्प्रेचर नीचे आया है। गुरुवार को पटना का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी तरह अधिकतम में ये आंकड़ा 23.8 पर है। गया ठंडे शहरों में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 रहा। इसी तरह 21.9 पर अधिकतम तापमान रहा।

loksabha election banner

कनकनी में बीता बुधवार

इधर, राजधानी में बुधवार की सुबह हवा में नमी की मात्र 69 फीसद रिकॉर्ड की गई। हिमालय क्षेत्र से आ रही पछुआ हवा के कारण कनकनी महसूस होती रही। पटना का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में आकाश साफ रहा और धूप निकलने से शाम तक नमी की मात्र घटकर 57 प्रतिशत पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी तक मौसम सर्द रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे गर्म होगा। दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।

गया में भी पांच के नीचे पारा : गया का न्यूनतम तापमान बुधवार को 4.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्र 77 फीसद होने से अधिक ठंड महसूस हुई। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और अधिकतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.