विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RJD Candidates List: लालू यादव ने इन सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार, 10 प्रत्याशियों को दे दिया सिंबल

Published: Fri, 22 Mar 2024 07:08 PM (GMT+05:30)

बिना किसी सहमति के राजद अब तक अपने 10 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल बांट चुका है। गुरुवार को राजद ने ...और पढ़ें

लालू यादव ने इन सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार, 10 प्रत्याशियों को दे दिया सिंबल
लालू यादव ने इन सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार, 10 प्रत्याशियों को दे दिया सिंबल

राज्य ब्यूरो, पटना। RJD Candidates List राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भले ही सहमति में देर हो, लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहयोगी दलों को लगातार अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।

आलम यह है कि बिना किसी सहमति के राजद अब तक अपने 10 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल बांट चुका है। गुरुवार को राजद ने पहले चरण के लिए चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने के बाद उन्हें चुनाव सिंबल दिया था।

जय प्रकाश नारायण और अनिता कुमारी को सिंबल

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शुक्रवार को बांका संसदीय क्षेत्र से दावेदार रहे जय प्रकाश नारायण यादव और मुंगेर सीट पर अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी को सिंबल दे दिया।

इनको भी मिला पार्टी का टिकट

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों की माने तो इन छह उम्मीदवारों के अलावा पाटलिपुत्र संसदीय सीट से लालू प्रसाद ने अपनी पुत्री डा. मीसा भारती, जहानाबाद से पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव और बक्सर से सुधाकर सिंह को सिंबल दिया है।

उजियारपुर से पूर्व मंत्री आलोक मेहता पार्टी के टिकट पर उम्मीदवार होंगे। इससे पहले अभय सिंह कुशवाहा को औरंगाबाद से नवादा से श्रवण कुशवाहा, गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत जबकि जमुई से अर्चना रविदास को चुनावी सिंबल दिया गया था।

ये भी पढ़ें- RJD Candidates List: लालू यादव की राजद ने जारी की पहली लिस्ट! इन 4 सीटों पर उम्मीदवारों को दिए सिंबल