यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalu Yadav News: बेल के बावजूद अभी पटना नहीं आएंगे लालू यादव, दिल्ली में बेटी मीसा के घर में रहेंगे
Lalu Yadav News चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में रांची हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव ...और पढ़ें

पटना, ऑनलाइन डेस्क। Lalu Prasad Yadav News राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadasv) को चारा घोटाला (Fodder Scam) के दुमका कोषागार मामले में रांची हाईकोर्ट (Ranchi High Court) ने जमानत (Bail) दे दी है। इसके साथ उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। इसके बावजूद लालू अभी पटना (Patna) नहीं आ रहे हैं। बीमार लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS, Delhi) में इलाज करा रहे हैं। कोरोनावायरस के संक्रमण काल (CoronaVirus Pandemic Era) में खराब तबीयत के कारण स्वजन उनको बिहार लाने का जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं। पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि वे अपनी बड़ी बेटी और आरजेडी की राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के सरकारी आवास पर रहेंगे। वहां उन्हें दिल्ली में ही डॉक्टरों की देख-रेख में रखा जाएगा।
लालू को पटना लाने से डर रहा परिवार
कोरोनावासरस के संक्रमण काल में लालू प्रसाद यादव को पटना लाना परिवार को खतरनाक लग रहा है। लंबे समय बाद घर लौटे अपने नेता को देखने के लिए भीड़ तो उमड़नी ही है। उसपर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। आरजेडी सहित अन्य दलों के बड़े नेता भी कुशल-क्षेम पूछने आएंगे। ऐसे में कोरोनावायरस संक्रमण फैलने का डर लगा रहेगा। पहले से बीमार लालू कोरोनावायरस संक्रमण को कितना झेल पाएंगे, परिवार को इसका डर है।
दिल्ली में ही मिलेंगे खास सिपहसालार व स्वजन
लालू प्रसाद यादव काे कोरोनावायरस संक्रमण से बचाने के लिए परिवार ने उन्हें दिल्ली में ही रखने का फैसला किया है। पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहले से ही दिल्ली में कैंप कर रही हैं। वहां उन्हें जरूरत पड़ने पर तत्काल बेहतर मेडिकल सेवा मिल सकेगी। साथ ही भीड़-भाड़ से भी बच सकेंगे। माना जा रहा है कि अगर कोई खास जरूरत नहीं पड़ी तो लालू स्वास्थ्य में सुधार तथा कोरोनावायरस का संक्रमण समाप्त होने के बाद पटना आएंगे। इस बीच उनके खास सिपहसालार व परिवार के लोग दिल्ली में ही मिलेंगे।