Lalu Yadav: लालू यादव के बयान से बिहार में उठा सियासी बवाल, BJP-JDU ने भी RJD अध्यक्ष पर छोड़ दिए 'शब्दबाण'
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर राजद प्रमुख लालू यादव के विवादित बयान से सियासी बवाल मच गया है। लालू यादव ने यात्रा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जानिए पूरा मामला और लालू यादव के बयान पर क्या प्रतिक्रिया आई है।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) के विवादित टिप्पणी से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
इसके साथ ही बिहार की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर चरम पर है।
क्या है पूरा मामला
पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसे फिजूलखर्ची बताया था। मंगलवार की सुबह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास से फार्म हाउस एवं गोशाला के लिए निकले लालू यादव ने मीडिया के प्रश्न पर चुटकी लेते हुए संवाद यात्रा को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी।
दरअसल, सरकार ने घोषणा की है कि नीतीश यात्रा के माध्यम से महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करना चाहते हैं। महिलाओं की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे।
इससे सरकार की योजनाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। यात्रा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विपक्ष यात्रा को मान रहा दिखावा
- हालांकि, विपक्ष का मानना है कि यह यात्रा सिर्फ दिखावा है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का कहना है कि सरकार को जनता के पैसों का सही उपयोग करना चाहिए।
- उन्होंने इस यात्रा को चुनावी स्टंट बताया था। उनका तर्क है कि सरकार को जनता की असली समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, न कि दिखावटी यात्राओं पर पैसा बर्बाद करना चाहिए।
लालू यादव के कटाक्ष पर करारा पलटवार
- उधर, लालू के कटाक्ष पर सत्ता पक्ष की ओर से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) एवं विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पलटवार किया है। सम्राट ने कहा है कि लालू मानिसक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं।
- विजय सिन्हा ने कहा कि लालू लगातार बिहार को शर्मसार कर रहे हैं। उन्होंने बिहार को समय-समय बदनाम करने का काम किया है।
लालू प्रसाद के बयान को जदयू ने बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणी पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha) ने कहा कि इस बयान की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
आईएनडीआईए गठबंधन (I.N.D.I.A Bloc) नेता का बयान शर्मनाक है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक फैसलों के कारण बिहार महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रहा है।
यह भी पढ़ें
Bihar Politics: 'नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं...', महिला संवाद यात्रा पर बोले लालू यादव, BJP-JDU हुई हमलावर
Bihar Politics: अशोक चौधरी ने अल्पसंख्यकों पर खेला दांव, उधर कांग्रेस ने पूछ लिए चुभने वाले सवाल; सियासत तेज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।