विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे पर लगेगा लालू को ये झटका, BJP का दामन थामेंगे दो पुराने साथी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 08:24 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 06:49 PM (IST)

बिहार में अभी नेताओं के पार्टी बदलने का खेल चल रहा है। 11 जून को लालू प्रसाद का बर्थडे है। ...और पढ़ें

बर्थडे पर लगेगा लालू को ये झटका, BJP का दामन थामेंगे दो पुराने साथी
बर्थडे पर लगेगा लालू को ये झटका, BJP का दामन थामेंगे दो पुराने साथी

 पटना [जेएनएन]। बिहार में अभी चुनाव होने में वक्त है लेकिन नेताओं के पार्टी बदलने को लेकर आजकल सियासी सरगर्मी तेज हो रही है। बिहार में लालू-नीतीश के कभी खास रहे कई नेता अब भगवा रंग में रंगने वाले हैं। भाजपा में जाने का कुछ नेताओं ने तो एलान कर दिया है और कुछ अपना मन बना रहे हैं।

11 जून को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बर्थडे है। उस दिन उनके पुराने साथी और पूर्व मंत्री बसावन भगत लालू का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले हैं। बसावन आरजेडी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अभी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।  

वहीं, लालू-नीतीश दोनों से बगावत कर चुके पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी भी बीजेपी का दामन थामने वाले हैं। आरजेडी से बगावत कर सम्राट जेडीयू में शामिल हुए थे, जहां उन्हें नगर विकास मंत्री बनाया गया था। अब वे बीजेपी का दामन दामने वाले हैं। 

11 जून को ये दोनों बड़े नेता पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इन दोनों नेताओं के होर्डिंग और बैनर से पटना शहर पट गया है। 

हालांकि चर्चा और कई नेताओं के बारे में है कि वे जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। जिसमें पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता अर्जुन मंडल का भी नाम शामिल है। वहीं, इस रेस में कई और नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जो अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: युवा संसद में बोले नीतीश, Need पूरी की जा सकती है Greed नहीं

इससे पहले कांग्रेस की पूर्व विधायक सुनीता देवी बुधवार को अपने समर्थको के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में महागठबंधन के कई और वरिष्ठ नेता अपना पाला बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लालू के 'कन्हैया' पर चढ़ा कृष्ण-भक्ति का रंग, पूजा-पाठ और गौ-सेवा में हुए लीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।