लालू ने कहा, अब अखिलेश को आशीर्वाद दे दीजिए नेताजी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि सपा एकजुट है। अब मुलायम सिंह अपने बेटे अखिलेश को आशीर्वाद दें। यूपी चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों की हार तय है।
पटना [जेएनएन]। समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश गुट को चुनाव आयोग ने पार्टी का चुनाव चिन्ह दे दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने इसका स्वागत करते हुए मुलायम सिंह यादव से कहा है कि वे अखिलेश को अपना आशीर्वाद दें। लालू ने कहा है राजद उत्तर प्रदेश में उम्मीदवार नहीं उतारेगा, लेकिन वे अखिलेश को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेटे तेजस्वी के साथ प्रचार करेंगे।
राजद सुप्रीमो ने ट्वीट कर अखिलेश को बधाई देते हुए मुलायम सिंह यादव से कहा है कि यूची का चुनाव पूरे देश का चुनाव है। उन्होंने कहा कि सपा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की बनाई पार्टी है। वे अपना आशीर्वाद अखिलेश को देंगे और भाजपाई हाथ मलते रह जाएंगे।
लालू ने आगे कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में विकासशील, प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष एवं न्यायप्रिय सरकार बननी तय है। सब एकजुट हैं। हमसब मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को हरायेंगे।
यह भी पढ़ें: जदयू का समर्थन चाहिए तो नीतीश से संपर्क करें अखिलेश : त्यागी
ये यूपी नहीं देश का चुनाव है। अब यूपी में फासीवादी व फ़िरकापरस्त ताकतों की हार पूर्णतः निश्चित। बधाई। समाजवादी पार्टी एकजुट, सब पहले जैसा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 16, 2017
अखिलेश के नेतृत्व में विकासशील,प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष एवं न्यायप्रिय सरकार बननी तय।सब एकजुट है।हमसब मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों को हरायेंगे
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 16, 2017
लालू ने यह भी कहा कि राजद चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साथ देगा। लालू ने कांग्रेस और सपा के अखिलेश गुट में तालमेल की पैरवी भी की। लालू ने यह भी दावा किया कि उनकी ही पहल पर अखिलेश की पत्नी डिंपल की प्रियंका गांधी से बातचीत हुई है।नेताजी की बनाई हुई पार्टी है। नेताजी अपना आशीर्वाद अखिलेश को देंगे। भाजपाई हाथ मलते रह गए।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 16, 2017
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव को ले लालू की बड़ी घोषणा, अखिलेश के साथ रहेगा RJD
लालू प्रसाद ने कांग्रेस-सपा को एकजुट होकर यूपी से भाजपा को खदेडऩे की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने सोनिया गांधी से उनकी बात करवाई है। उन्होंने सोनिया को यूपी में सपा के साथ मिलकर चुनाव लडऩे का सुझाव दिया है।