Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '15 लाख की उम्मीद में खुलवा लिए थे 11 फैमिली बैंक खाते, मगर ठगे गए', फिर पुराने अंदाज में नजर आए लालू यादव

    Lalu Prasad Yadav बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने शुक्रवार को आईएनडीआईए गठबंधन के मंच से संयुक्त प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने अलग ही अंदाज में चुटकी लेते हुए अपनी बात कही। इस दौरान वहां मौजूद लोग ठहाके लगाते हुए दिखाई दिए। लालू ने अपने संबोधन में गठबंधन में शामिल सभी दलों के मिलकर लड़ने की बात भी कही।

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Fri, 01 Sep 2023 04:30 PM (IST)
    Hero Image
    Lalu Prasad Yadav : बहुत दिन बाद अपने पुराने अंदाज में नजर आए लालू, इन बातों पर जमकर लगे ठहाके

    Lalu Prasad Yadav : जागरण डिजिटल डेस्क, पटना/मुंबई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी अनोखे अंदाज-ए-बयां के लिए जाने जाते हैं। बहुत दिनों बाद लालू शुक्रवार को अपनी उसी अंदाज में नजर आए।

    उन्होंने मुंबई में आईएनडीआईए की बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में एक-एक करके चुटकी लेते हुए अपनी बात कही। लालू यादव ने कहा कि विपक्ष के एकजुट नहीं होने का मोदी ने फायदा उठाया।

    हम पहले से कहते रहे हैं कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। भिंड़ी 60 रुपये किलो हो गया है।

    लालू यादव बोले- ये अफवाह फैलाकर सत्ता में आए

    लालू यादव (Lalu Prasad Yadav Speech) ने कहा कि लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम सब आज इस मुकाम पर आए हैं। पटना, बेंगलुरु और अब मुंबई पहुंचे हैं। इन बैठकों से संगठन का एक स्वरूप बना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बारे में पढ़ करके आपको सुनाया गया। आप सबको याद होगा कि कितना झूठ बोलकर और कितनी अफवाह फैलाकर इस सत्ता में लोग आए थे।

    हम भी झांसे में आ गए : लालू

    मेरा भी नाम उस समय और देश के दूसरे नेताओं का नाम प्रचारित किया था कि इनका पैसा स्विस बैंक में है। मोदीजी बोले कि हम आएंगे और स्विस बैंक का पैसा ला करके हम देश के तमाम लोगों को, हर आदमी का खाता खुलवाया... 5-5 लाख रुपया जमा करवाएंगे।

    इस पर पीछे से किसी ने बताया कि 15-15 लाख रुपया तो लालू (Lalu Yadav) ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा 15-15 लाख रुपया जमा कराएंगे। हम भी झांसे में आ गए। लालू ये कहते ही वहां ठहाके लगने लगे।

    इसके बाद लालू ने कहा कि हमने भी अपना खाता खुलवाया। मेरे सात बेटियां और दो बेटा और पति-पत्नी मिलकरके 11 हो जाता है। देखा कि भाई... 15 से गुणा कर दीजिए पैसा काफी मिल जाएगा।

    हमने तो पशुपालन में कोई बेईमानी-शैतानी, भ्रष्टाचार नहीं किया, जो भ्रष्टाचार नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और करा रहे हैं। सारे देशभर के लोगों का खाता खुलवा दिया।

    सब गरीब-गुरबा आदमी, प्रचारित करवाया इन लोगों ने... और मिला क्या? देश के लोगों को मालूम होगा आप लोगों को भी मालूम होगा। आप लोगों ने भी खुलवाए होंगे खाते.. कि हो सकता है भई मिल जाए। देश का पैसा है.. मिल जाए।

    चंद्रयान को लेकर कही अपनी बात

    लालू यादव ने चंद्रयान को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि चंद्रयान को लेकर काफी जय-जयकार हो रही है। सफलता पर हम सभी को गर्व है।

    मगर, वैज्ञानिकों से अपील कर रहे कि मोदी जी को सूर्यलोक पहुंचा दें। इसके लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। देश में विपक्ष का कोई भी ऐसा नेता नहीं बचा है, जिसे जांच एजेंसियों का सामना नहीं करना पड़ा हो। लालू की इन बातों पर भी ठहाके लगे।

    लालू ने राहुल से कहा- I.N.D.I.A को जिताएंगे

    राजद सुप्रीमो लालू यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे।

    कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम I.N.D.I.A को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे। लालू यादव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी अपनी बात रखी।