विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IRCTC होटल केस में बड़ा फैसला: लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 पर मुकदमा, 7 आरोपियों को कोर्ट से राहत

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:28 PM (IST)

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ...और पढ़ें

लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय। फोटो: आर्काइव

लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 9 पर IRCTC मामले में आरोप तय।

  2. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 7 अन्य आरोपियों को मामले से बरी किया।

  3. मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी, बिहार में सियासी हलचल।

राधा कृष्ण, पटना। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा आदेश सुनाया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

अदालत के इस फैसले के बाद अब मामले में ट्रायल की राह साफ हो गई है। वहीं, कोर्ट ने सात आरोपियों को इस मामले में डिस्चार्ज कर दिया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

कोर्ट ने जांच को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताए जाने वाली दलील को भी खारिज कर दिया। अब मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया 3 अक्टूबर से आगे बढ़ेगी।

लालू परिवार के खिलाफ अब आगे बढ़ेगी सुनवाई

आरोप तय होने वालों में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव शामिल हैं। इनके अलावा लारा प्रोजेक्ट्स समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं।

अदालत के मुताबिक, लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे अधिकारियों द्वारा टेंडर प्रक्रिया में कथित हेरफेर की बात सामने आई थी। मामला रांची और पुरी के IRCTC होटलों की लीज से जुड़े ठेकों से जुड़ा है।

ईडी का आरोप है कि कथित भ्रष्टाचार के बदले जमीन का लेन-देन हुआ था। अदालत ने पटना में ट्रांसफर की गई जमीन को कथित अपराध से हुई आय यानी ‘Proceeds of Crime’ से जोड़ा है।

सात आरोपियों को कोर्ट से राहत, अब नहीं चलेगी कार्यवाही

इस मामले में गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी और देवकी नंदन तुलस्यान को डिस्चार्ज किया गया है।

इसके अलावा राजीव कुमार रेलन और मेसर्स अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को भी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। यानी इन आरोपियों के खिलाफ इस मामले में आगे की कार्यवाही नहीं होगी।

एक तरफ लालू परिवार समेत 9 आरोपियों के खिलाफ केस आगे बढ़ेगा, तो दूसरी तरफ सात आरोपियों को कोर्ट के आदेश से राहत मिल गई है।

3 अक्टूबर को कोर्ट में होगी अगली अहम पेशी

अदालत ने आरोप तय किए गए सभी आरोपियों को 3 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। इसके बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

IRCTC होटल से जुड़े इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय लंबे समय से कर रहा है। अब आरोप तय होने के बाद मुकदमे की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।

फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद बिहार की सियासत में भी हलचल बढ़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के प्रमुख सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- IRCTC केस में लालू परिवार को अभी राहत, लेकिन कहानी बाकी है... 10 सितंबर को कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला