यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalu Yadav: सीबीआइ के छापे से बौखलाया लालू परिवार, रोहिणी आचार्य बोलीं- बिल्ला का पिल्ला
Lalu Prasad Yadav CBI Raid Latest News लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती के ठिकानों पर ...और पढ़ें

पटना, जागरण टीम। Lalu Prasad Yadav CBI Raid News: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पुराने मामले उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। बिहार का मुख्यमंत्री रहते चारा घोटाले के मामले में लालू यादव एक के बाद एक केस में सजायाफ्ता मुजरिम बनते जा रहे हैं तो उनके रेल मंत्री काल के घोटालों का भूत भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। शुक्रवार को रेलवे से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने पटना, गोपालगंज और दिल्ली से लेकर भोपाल तक एक साथ दबिश दी तो लालू परिवार पूरी तरह गुस्से में आ गया। लालू- राबड़ी की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य ने ताबड़तोड़ ट्वीट कर सरकार पर हमले किए।

सीबीआइ की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब लालू प्रसाद यादव के उत्तराधिकारी माने जा रहे तेजस्वी यादव देश से बाहर हैं। वे भारत के अगले 25 साल के भविष्य पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को लंदन रवाना हुए थे। सुबह 6.30 बजे राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी शुरू हुई और इसकी खबर उनके परिवार और समर्थकों को लगी। इसके बाद रोहिणी आचार्य ने सरकार के खिलाफ लगातार आरोप जड़े।
.jpg)
रोहिणी आचार्य ने कहा कि केस पर केस करने के बावजूद लालू यादव देश बेचवा गिरोह से नहीं डरेगा। बचपन में लालूजी को जब भैंस नहीं पटक सकी तो यह बिल्ला का पोसुआ तोता क्या बिगाड़ लेगा? रोहिणी ने कहा कि रेलवे को हजारों करोड़ रुपए का मुनाफा देने वाले लालू यादव के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग कर छापेमारी करवाई जा रही है। इसके अलावे भी रोहिणी ने धड़ाधड़ कई ट्वीट किए, जिन्हें आप स्क्रीनशाट्स में देख सकते हैं।

रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव के कार्यकाल में रेलवे में बड़ी लापरवाही हुई। उन्होंने कहा कि सावरकर के वंशज को लालू के रेल मंत्री रहते रेलवे का मुनाफा कमाना रास नहीं आया। उन्हें यह बात पसंद नहीं आई कि लालू यादव ने इतने लोगों को नौकरी दे दी, कुलियों को स्थायी कर दिया। यही वजह है कि 15 साल के बाद लालू के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।
