विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू यादव 30 अप्रैल को आएंगे पटना! दिल्‍ली एम्‍स से आज डिस्‍चार्ज किए जा सकते हैं आरजेडी सुप्रीमो

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2022 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2022 10:01 AM (IST)

Lalu Prasad Yadav News डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद को 22 अप्रैल को ...और पढ़ें

आज दिल्‍ली एम्‍स से डिस्‍चार्ज किए जा सकते हैं लालू प्रसाद। फाइल फोटो
आज दिल्‍ली एम्‍स से डिस्‍चार्ज किए जा सकते हैं लालू प्रसाद। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Lalu Prasad Yadav News: 22 अप्रैल को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से लालू प्रसाद की रिहाई और पटना आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। परिवार और समर्थकों के लिए इंतजार की घड़‍ियां अब खत्‍म होने वाली है। बताया गया है कि लालू प्रसाद एक-दो दिनों में पटना आ सकते हैं। डाेरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्‍हें जमानत दी है। लेकिन कागजातों के चक्‍कर में वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। गुरुवार को उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया गया है। इस बीच खबर आ रही है कि लालू प्रसाद एम्‍स से डिस्‍चार्ज होकर 30 अप्रैल की शाम तक पटना आ सकते हैं।   

लालू के आने के बाद बदलेगी राजनीतिक तस्‍वीर

तेज प्रताप यादव के बगावती तेवर, मां के आवास में उनके शिफ्ट होने समेत राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए लालू प्रसाद के आगमन का खास महत्‍व देखा जा रहा है। उनके जमानत के ही दिन तेजस्‍वी यादव की ओर से आयोजित दावत ए इफ्तार में जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, उसके बाद से राजनीतिक चर्चा का बाजार गर्म है। वैसे खुद सीएम नीतीश कुमार ने अटकलों को विराम दे दिया था। राजद की ओर से भी संभावनाओं को खारिज कर दिया गया। लेकिन ऐन वक्‍त पर तेज प्रताप यादव के बयान ने सियासी घमासान बचा दिया।  तेज प्रताप ने दावा किया था कि लालू जी के बाहर आने पर बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखेगा। हालांकि, उस दिन ही तेज प्रताप विवादों के घेरे में भी आ गए। बहरहाल अब लालू प्रसाद के पटना आने से डैमेज कंट्रोल होगा, इसकी उम्‍मीद समर्थकों में है।  

22 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट से मिली थी जमानत 

मालूम हो कि 22 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को जमानत दी थी। कोर्ट का आदेश मंगलवार शाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। गुरुवार को बेल बांड भरने के बाद उनकी रिहाई का आदेश दे दिया गया है।  उन्‍हें 21 फरवरी को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। तब से वे न्‍यायिक हिरासत में हैं।  वे करीब 72 दिनों बाद बाहर आएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।