विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रधानमंत्री मोदी नहीं, कांग्रेस असली...', सदन में ललन सिंह का फूटा गुस्सा; याद दिला दी पुरानी बात

Published: Mon, 01 Jul 2024 08:27 PM (IST)

लोकसभा में सोमवार को ललन सिंह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव के पक्ष में बोल रहे थे। इस ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। फोटो- जागरण
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। फोटो- जागरण

HighLights

  1. नरेंद्र मोदी नहीं, कांग्रेस असली संविधान विरोधी- ललन सिंह
  2. प्रधानमंत्री मोदी संविधान का सम्मान करते हैं- ललन सिंह
  3. नरेन्द्र मोदी गरीबों-किसानों की सेवा कर रहे हैं- ललन सिंह

राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान का सम्मान करते हैं। वे संविधान विरोधी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस असली संविधान विरोधी है, जिसने आपातकाल से लेकर अब तक कई बार भारतीय संविधान पर प्रहार किया। ललन सिंह सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव के पक्ष में बोल रहे थे।

उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जिस पार्टी ने इस देश के संविधान को कलंकित किया है। वह आज संविधान बचाने का दावा कर रही है।

सिंह ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के नेता संविधान की प्रति लेकर घूम रहे थे। आज भी सदन में इसकी प्रति लेकर आ रहे हैं। कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी के बारे में दुष्प्रचार किया।

देश की जनता को मोदी पर भरोसा- ललन सिंह

उन्होंने कहा कि मोदी सत्ता में आए तो संविधान समाप्त हो जाएगा, लेकिन देश की जनता ने उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया। नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत दिया। नरेन्द्र मोदी गरीबों की सेवा कर रहे हैं। गरीबों-किसानों की चिंता कर रहे हैं।

ललन सिंह ने कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है। हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं। यह उपलब्धि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल हुई है।

ये भी पढ़ें-

Nitish Kumar के गढ़ में फिर खेला कर पाएंगी Bima Bharti? महागठबंधन का ऐसा रहा है हाल; यहां पढ़ें रुपौली का पूरा इतिहास

Nitish Kumar : जदयू की बैठक के बाद अचानक एक्टिव हुए नीतीश, इन दिग्गजों से की मुलाकात; फिर वापस लौटे पटना