विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JDU में सब ठीक है या नहीं? ललन सिंह ने साफ किया रुख, बोले- दल में आंतरिक लोकतंत्र और नेताओं में बेहतर समन्वय

Published: Sat, 19 Sep 2026 05:23 PM (IST)

जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दल में किसी भी स्तर पर मतभेद से इनकार किया ...और पढ़ें

दिल्‍ली से आने के बाद नीतीश कुमार से म‍िलने पहुंचे ललन सिंंह। सौ-एक्‍स

दिल्‍ली से आने के बाद नीतीश कुमार से म‍िलने पहुंचे ललन सिंंह। सौ-एक्‍स

HighLights

  1. ललन सिंह ने जदयू में मतभेद की खबरों को खारिज किया।

  2. कहा, पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र और बेहतर समन्वय है।

  3. ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अनुपस्थिति का कारण गुजरात दौरा बताया।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: जदयू के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह (Union Minister Lalan Singh) ने दल में किसी भी स्तर पर मतभेद से इंकार किया है।

यहां हवाई अड्डे पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा-जदयू में सबकुछ ठीक है। आंतरिक लोकतंत्र है। नेताओं के बीच बेहतर समन्वय है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दिल्ली में थे

शुक्रवार को पटना में आयोजित जदयू के विधामंडल दल के सदस्याें के ओरिएंटेशन प्रोग्राम (JDU Orientation Program) में अपनी अनुपस्थिति से जुड़े प्रश्न पर ललन सिंह ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुजरात में थे। 

उन्हें इसकी सूचना भी नहीं थी। जदयू के कुछ विधायकों ने मुझसे फोन पर यह जानने की कोशिश की कि प्रोग्राम में क्यों नहीं आए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में कल रात उनकी स्वास्थ्य मंत्री निशांत से बातचीत हुई। दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि यह विधायकों के लिए एक सामान्य कार्यक्रम था।

संजय झा और निशांत से फोन पर हुई थी बातचीत

सिंह ने कहा कि जदयू पहले की तरह एकजुट है। वे इस दल से स्थापना काल से ही जुड़े हैं। उन्होंने जदयू विधायक अनंत सिंह के पटना स्नातक क्षेत्र के चुनाव में जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को हराने की घोषणा पर टिप्पणी से इंकार किया।

कहा-इसका उत्तर वही देंगे, जिन्होंने ऐसा कहा है। बता दें कि विधान पर‍िषद चुनाव को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह का बयान खूब चर्चा में है।  

यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: JDU की बैठक के बाद भी नहीं बदला अनंत सिंह का रुख! अनुज सिंह ने कहा- दादा का आशीर्वाद मिल गया