Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 24 Jan 2022 01:35 AM (IST)
Hero Image
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

पटना। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। देवकुली के बिदटोली निवासी लक्ष्मण कुमार ने फोन कर पत्नी शोभा के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। महिला के पिता महावीर साव के मुताबिक दामाद ने बताया था कि शनिवार की रात में पेट दर्द होने के बाद उनकी बेटी की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि शोभा का पति और उसके परिवार वाले दो लाख नकदी और सोने की चेन दहेज में नहीं मिलने पर हत्या कर दी। वहीं बिहटा के सदिसोपुर निवासी महावीर साव ने बताया कि कुछ दिनों से महिला के पति और परिवार वालों ने दहेज में दो लाख रुपये एवं सोने की चेन के लिए प्रताड़ित व मारपीट करना शुरू कर दिया था। मारपीट के बाद बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से ससुराल वाले गायब हैं। इस संबंध में नवविवाहिता की पिता ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत देकर दहेज के लिए पति, सास, ननद सहित आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि महिला के पिता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

बिहटा थाना क्षेत्र के देवकुली के बिदटोली का मामला

- एक साल पूर्व हुई थी शादी, पांच दिन पहले बच्ची को दिया था जन्म

- दहेज हत्या को ले ससुराल वालों पर मामला दर्ज

- घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर से फरार

जांच में जुटी पुलिस

आरोपितों की तलाश में की जा रही छापेमारी