मोकामा में पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला
थाना क्षेत्र के शिवनार गाव में पति ने आग लगाकर महिला को जिंदा जला दिया।
By Edited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 01:53 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 01:53 AM (IST)
पटना (मोकामा)। थाना क्षेत्र के शिवनार गाव में पति ने आग लगाकर महिला को जिंदा जला दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। पूरी घटना समीप के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गंभीर अवस्था में सीया देवी (75 वर्ष) को अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार की सुबह मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित दिनेश प्रसाद सिंह फरार हो गया।
घर से बाहर खींचकर लगा दी आग मोकामा थाने के इंस्पेक्टर सह एसएचओ राजनंदन शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपित पति दिनेश प्रसाद सिंह ने महिला को पहले घर से खींचकर बाहर निकाला, फिर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। फुटेज में एक और व्यक्ति आरोपित की मदद करता दिख रहा है। जिसकी पहचान में पुलिस जुटी है। गांव के लोगों को सोने का कर रहा था इंतजार पुलिस के अनुसार आरोपित दिनेश सिंह घटना को अंजाम देने के लिए आसपास के लोगों के सोने का इंतजार कर रहा था। रात 12.30 बजे जब वह आश्वस्त हो गया कि सभी लोग सो गए हैं तो महिला को बाहर लाकर आग लगा दी। पड़ोस के घर में चल रही थी शादी की तैयारी हत्या के आरोपित दिनेश सिंह के भतीजे की बेटी की बारात दो दिन बाद आनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। देर रात तक रस्म को लेकर महिलाएं जाग रहीं थी। सभी महिलाएं लगभग 12 बजे सोने चली गई। इसके बाद दिनेश ने घटना को अंजाम दिया।
दुर्गंध मिलने पर पहुंचे पड़ोसी ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश के एक पड़ोसी के घर में देर रात गाय ने बच्चे को जन्म दिया था। इसको लेकर घर वाले जाग रहे थे। उनलोगों ने आग को धधकते देखा, लेकिन कचरे में आग लगने की बात सोचकर अनदेखी कर दी। मास के जलने की दुर्गध पर दौड़कर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो महिला को जलते देखकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब देर हो गई थी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने लक्खीसराय स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया।
गंभीर अवस्था में आइसीयू में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जमीन विवाद में हत्या की आशंका आरोपित दिनेश सिंह के भतीजा के बयान पर जिंदा जलाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनेश सिंह को कोई संतान नहीं है। अपने हिस्से की जमीन भतीजों को दे चुके है। वह इधर-उधर भटकता रहता है। इन्स्पेक्टर को आशका है कि भतीजों को फंसाने के लिए आरोपित ने पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पूरे दिन गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रही।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें