Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियां, देखें इनका फिटनेस फंडा

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Sun, 28 May 2017 11:19 PM (IST)

    एक समय था जब भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों का फिगर थोड़ा फैटी होता था लेकिन अब वे भी खुद को फिट रखने के लिए योगा, जिम और डांस का सहारा ले रही हैं।

    ये हैं भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियां, देखें इनका फिटनेस फंडा

    पटना [जेएनएन]। वह जमाना गया, जब भोजपुरी अभिनेत्रियों का फिगर थोड़ा फैटी होता था। अब वे फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रही हैं। इसके लिए वे जिम, योगा और डांस का सहारा ले रही हैं।  

    भोजीवुड की फेमस अभिनेत्री मोनालिसा ने बिग बॉस से आने के बाद फिटनेश पर काफी ध्यान दे रही हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपना वजन 10 किलो कम किया है। अब वे काफी फिट और स्लिम नजर आ रही हैं। इसके लिए उन्‍होंने जिम के साथ-साथ योग का भी सहारा लिया। साथ ही अपने डाइट पर काफी ध्यान दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा ले रही हैं। वे प्रतिदिन योग करती हैं। साथ ही समय मिलने पर जिम भी जाती हैं। आजकल वे मार्शल आर्ट भी सीख रही हैं। वे बाहर का खाना खाने से परहेज करती हैं। 

    कुछ ही समय में भोजपुरी फिल्‍म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री गुंजन पंत का कहना है कि स्वास्थ्य सही है तो सबकुछ सही है। इसलिए वे हमेशा अपने शरीर को फिट रखने की कोशिश करती हैं। इसके लिए वे जिम का सहारा लेती हैं। जब वे शूटिंग के दौरान मुंबई से बाहर जाती हैं तो अपने कमरे में ही डांस कर लेती हैं। पहले वे मिठाई और आईसक्रीम काफी खाती थी, लेकिन अब कभी कभार खाती हैं। 

    भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पूनम दुबे भी अपने फिटनेस पर काफी ध्‍यान देती हैं। इसक लिए लिए प्रतिदिन वे योग करती हैं। समय मिलने पर जिम भी जाती हैं। खानपान पर विशेष ध्‍यान देती हैं। वे पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं। 

    भोजपुरी फिल्म जगत में आइटम डांसर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री संभावना सेठ अपनी फिटनेस को लेकर काफी सावधान रहती हैं। शादी के बाद संभावना ने मात्र 6 महीने में अपना वजन 10 से 12 किलो कम कर लिया। शरीर फिट रहे इसके लिए वे बाहर का खाना खाने से परहेज करती हैं। घर पर अपने पति के साथ डांस भी करती हैं। समय मिलने पर जिम भी जाती हैं। 

    भोजपुरी सिनेमा की आइटम डांसर सीमा सिंह खुद को फिट रखना चाहती हैं लेकिन उन्‍हें जिम जाना पसंद नहीं है। इसलिए वे घर में डांस करती हैं। उनका मानना है कि डांस से बेहतर कुछ नहीं है। इससे पूरे शरीर का व्‍यायाम हो जाता है। साथ ही वे अपने खानपान पर विशेष ध्‍यान देती हैं।  

    यह भी पढ़ें: रानी चटर्जी और सांप का रोमांस, हॉलीवुड की नकल कर बनी थी फिल्म 'इच्छाधारी'

    भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा सनी सिंह अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वे प्रतिदिन सुबह जिम जाती हैं और योग भी करती हैं। वे खाने की काफी शौकिन हैं। उनका मानना है कि खाने का जमकर मजा लेना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस की विनर ये भोजपुरी एक्‍ट्रेस, मौत की खबर वायरल हुई तो कहा- मैं जिंदा हूं