Move to Jagran APP

अटल स्मृति: 11 रथों पर रवाना हुई अटलजी की अस्थियां, नदियों में की जा रहीं प्रवाहित

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश को भाजपा मुख्यालय से सभी जिलों के लिए रवाना किया गया है। यात्रा के बाद अस्थियों को नदियों में प्रवाहित कर दिया जाएगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 10:28 PM (IST)
अटल स्मृति: 11 रथों पर रवाना हुई अटलजी की अस्थियां, नदियों में की जा रहीं प्रवाहित
अटल स्मृति: 11 रथों पर रवाना हुई अटलजी की अस्थियां, नदियों में की जा रहीं प्रवाहित

पटना [राज्य ब्यूरो]। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को गुरुवार को भाजपा मुख्यालय से सभी जिलों के लिए रवाना किया गया है। अस्थि कलश यात्रा में एनडीए के नेता सम्मिलित हुए हैं। अटलजी की अस्थियों को बिहार की विभिन्न नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। 

loksabha election banner

भाजपा ने 11 रथों पर अस्थि कलश यात्रा निकाली गई हैं, जिन्हें 23 से 25 अगस्त तक विभिन्न जिलों की यात्रा के बाद नदियों में प्रवाहित कर दिया जाएगा।

हाजीपुर के नगर के ऐतिहासिक काैनहारा घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को नारायणी नदी में प्रवाहित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने गुरुवार को पटना से अस्थिकलश लेकर यहां कौनहारा घाट पहुंचे। यहां श्रद्धांजलि सभा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने नारायणी नदी में अटल जी की अस्थियों को प्रवाहित किया। नारायणी नदी में अस्थि प्रवाहित करने के बाद अस्थिकलश यात्रा समस्तीपुर के लिए रवाना हो गई।

इससे पूर्व बुधवार दोपहर बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय दिल्ली से अस्थि कलश लेकर पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के मंत्रियों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य आगवानी की। शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अस्थि कलश का पार्टी नेता कार्यकर्ताओं और लोगों ने नमन-दर्शन किया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने बताया कि गुरुवार को रथों पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में 11 टीम रवाना होगी जो अस्थि को विभिन्न नदियों में प्रवाहित करेगी।

कहां-कहां जाएगा रथ

रूट : 1- नवादा- हिसुआ- वजीरगंज- मानपुर- आजादपार्क- गया में विसर्जन

यात्रा सहभागी :  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद हरि मांझी, कृष्णा कुमार सिंह, ऋतु राज सिन्हा, राजीव रंजन, शिवेश राम, अनिल सिंह और अभय गिरि

रूट : 2- आरा- गडहनी- चरपोखरी- पीरो- विक्रमगंज- नटवार दिनारा- सासाराम- मोहनिया- रामगढ- चौसा- राजपुर- बक्सर में विसर्जन

यात्रा सहभागी :  केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, आर के सिंह के अलावा ब्रज किशोर बिन्द, गोपाल नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, छेदी पासवान, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुखदा पांडेय, निवेदिता सिंह, रामेश्वर चौरसिया, संजय सिंह टाइगर, राजेंद्र गुप्ता, राजेश्वर राज और ओम प्रकाश भुवन

रूट : 3- पटना- फुलवारी- वाल्मी- भुसौला- खगौल- दानापुर- मनेर- बिहटा- महाबलिपुर- पालीगंज- दुल्हिन बाज़ार-  विक्रम- नौबतपुर- मसौढ़ी- धनरुआ- नदवा- पुनपुन घाट पर विसर्जन

यात्रा सहभागी :  उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव के अलावा विधायक आशा देवी, रामजन्म शर्मा, अनिल कुमार, अजित चौधरी, निखिल आनंद, उषा विद्यार्थी, श्रीकान्त निराला, अमृता भूषण और राकेश तिवारी

रूट : 4- अरवल- दाउद नगर- गोह- रफीगंज- मदनपुर- औरंगाबाद- देव- अम्बा- नवीनगर- वारुण- डिहरी ऑन सोन नदी में विसर्जन

यात्रा सहभागी : सांसद गोपाल नारायण सिंह, अवधेश नारायण सिंह, सुशील कुमार सिंह, अनिल शर्मा, क्षितिज मोहन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अभय गिरि, रामाधार सिंह, मनोज शर्मा, राजन सिंह, चितरंजन कुमार,  संतोष सिंह और सत्यनारायण यादव

रूट : 5- फतुहा नगर- खुसरूपुर- बख्तियारपुर शहर- हरनौत- बिन्द- बरबीघा- शेखपुरा- सिकंदरा- जमुई- नवीनगर- तेतरहट- लखीसराय- सूर्यगढ़ा- मिदनी चौक- मुंगेर में विसर्जन

यात्रा सहभागी :  कृषि मंत्री प्रेम कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, पिंकी कुशवाहा, प्रेम रंजन पटेल, अचल सिन्हा, प्रकाश भगत, रामानंद झा, विकाश सिंह, संजीव क्षत्रिय, रविन्द्र चरण यादव और अजय प्रताप सिंह

रूट : 6- नरपतगंज- फारबिसगंज- अररिया- किशनगंज- पूर्णिया (आरएम साह चौक)- रौतारा (कटिहार)- मिरचाई बाड़ी- बस्तौल- सनौली- झाऊआ (कटिहार)- महानंदा नदी में कलश विसर्जन

यात्रा सहभागी : मंत्री विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, उदय प्रताप सिंह, निखिल चौधरी, डॉ दिलीप जायसवाल, मुन्ना चौधरी, विजय खेमका, प्रदीप सिंह, तारकिशोर प्रसाद, विजय खेमका, मंचन केसरी, विजय मंडल, अशोक अग्रवाल, सिकंदर सिंह, चंद्र भूषण ठाकुर और अलोक भगत

रूट : 7- बख्तियारपुर- बाढ़- मोकामा- लखीसराय- सफियासराय (मुंगेर)- सुल्तानगंज- बेलहर- कटोरिया- बांका- खुशिया- अमरपुर- भागलपुर शहर भ्रमण- कलश विसर्जन, नवगछिया- गंगा घाट खगडिय़ा कलश विसर्जन

यात्रा सहभागी : मंत्री रामनारायण मंडल, सैयद शहनावाज़ हुसैन, पुतुल सिंह, सम्राट चौधरी, कृष्ण मोहन सिंह, कुमार प्रणय, एन के यादव, शैलेन्द्र, अनिल यादव, अमन पासवान, अर्जित, मनोज यादव, ललन पासवान, मृणाल शेखर

रूट : 8 (क) - हाजीपुर अनजानपीर- लालगंज (घटारो)- बेदौली चौक- वैशाली ब्लॉक- सरैया- मरवन- पताही- भागवानपुर- जीरो मईल- झपहा- खनुआ- कटौंझा- बागमती नदी में अस्थि विसर्जन

रूट : (ख)- रुन्नीसैदपुर- सीतामढ़ी- गोइन्का कॉलेज- बाजपट्टी- पुपरी- बेनीपट्टी- रहिका- मधुबनी- बिरौल- निर्मली (सुपौल)- पिपरा- सिघेश्वर (मधेपुरा)- सहरसा- कोशी बलुआ में विसर्जन

यात्रा सहभागी :  नंद किशोर यादव, सुरेश शर्मा,  राजेश वर्मा, अजय निषाद, सजल झा, रविन्द्र चरण यादव

रूट : 9 (क) गोविन्दचक- नया गांव- शीतलपुर- आमी- नगरपालिका चौक- भगवान बाज़ार- रिविलगंज- सिमरिया- मांझी घाघरा नदी में अस्थि विसर्जन

रूट (ख) :  एकमा- रसलपुर- दारौंधा- बबुनिया मोड़- बरहरिया मोड़- मीरगंज- थावे- गोपालगंज (आंबेडकर चौक)- महमदपुर- डुमरिया घाट में अस्थि विसर्जन

यात्रा सहभागी : मंत्री मंगल पांडेय, सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, ओम प्रकाश यादव, जनक राम, विनय कुमार सिंह, मिथिलेश तिवारी, रूप नारायण मेहता और ब्रजेश रमण

रूट : 10 - तेतरिया- चकिया- कल्याणपुर- केसरिया- बेलवा- पिपरा कोठी- छतौनी चौक- गांधी काम्प्लेक्स- कचहरी चौक- तुरकौलिया- गोविंदपुर- अरेराज- हरिसिधि- सुगौली- रक्सौल- बेतिया- चनपटिया- नरकटियागंज- रामनगर- लौरिया- बगहा- गंडक नदी में अस्थि विसर्जन

यात्रा सहभागी : केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, डॉ संजय जायसवाल, सतीश चन्द्र दुबे, प्रमोद कुमार, राणा रंधीर सिंह, अखिलेश सिंह, लालबाबू प्रसाद, पंकज सिन्हा, संजीव सिंह 

रूट : 11- कोनहारा-महुआ- गभइज- ताजपुर चौक, मुशरीघरारी, कल्याणपुर, बिसनपुर-तारालाही- सैदनगर, लोहिया नगर- रहीमगंज- दरभंगा टावर, मिथिला विवि- झंझारपुर- फुलपरास-भुतहा के बाद कोसी महासेतु में विसर्जन

यात्रा सहभागी : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, गोपालजी ठाकुर, नीतीश मिश्रा, रवींद्र चरण यादव, सुशील चौधरी, प्रवीण तांती, बीएन मंडल और संजल झा   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.