भोजपुरी फिल्मों की सनसनी 'मोनालिसा' की बिहार में हो रही खूब चर्चा, जानिए
भोजपुरी फिल्मों की हॉट अभिनेत्री मोनालिसा आजकल बिहार में सोशल मीडिया साइट्स पर टॉप ट्रेंड में शामिल हैं यानि ज्यादा देखी जा रही हैं। बिग बॉस के घर में वे काफी चर्चा बटोर रही हैं।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की आजकल बिग बॉस में खूब चर्चा हो रही है। इसके साथ ही बिहार में भी सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में भी छाई हुई हैं। कभी अपने एक्स हसबैंड की तस्वीरें वायरल होने को लेकर तो कभी बिग बॉस में मनु पंजाबी के बच्चे की मां बनने के समाचार को लेकर।
अब उनका लोपामुद्रा राउत के साथ और स्वामी ओमजी महाराज के साथ मोनालिसा के साथ भी पूल डांस बिहार में सोशल नेटवर्क पर सबसे ज्यादा देखा गया। इस बार 'बिग बॉस' सीजन 10 में मोनालिसा इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही हैं। सोशल मीडिया में चर्चा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा यानी अक्षरा विश्वास पहले से ही शादीशुदा हैं। बिहार में इनदिनों एक शख्स के साथ उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में चीख-चीख कर ओम जी के सामने कहा कि वह मनु पंजाबी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि ये सब उन्होंने मजाक में कहा, लेकिन इसी बहाने उनके मन की बात तो बाहर आ ही गई। दरअसल बिग बॉस के घर में हो रहे एक नाटक के दौरान राजकुमार बने मनु को सेविका बनी मोनालिसा ने सभी के सामने चूम लिया था।
टॉपलेस सीन से हुई फेमस...
भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा लिपलॉक सीन और टॉपलेस फोटो से अधिक फेमस हुईं थी। टॉपलेस सीन और बी ग्रेड फिल्में करने से मोनालिसा के मां-पिता भी नाराज हो गए थे।
भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट एक्ट्रेस
मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट एक्ट्रेस माना जाता है। डायरेक्टर को उम्मीद रहता है कि फिल्म में मोनालिसा है तो हिट जरूर होगी। फिल्म 'एक बार फिर मैंने प्यार किया' में मोनालिसा कई हॉट सीन दिया था। इसमें कई लिपलॉक सीन भी थे। मोनालिसा अबतक भोजपुरी की सैकड़ों फिल्में कर चुकी हैं।
बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से उनकी एक अलग पहचान है। मोनालिसा रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी जैसे बड़े स्टारों के साथ काम कर चुकी हैं।
कई भाषाओं के एलबम में कर चुकी हैं काम
मोनालिसा सबसे पहली फिल्म बंगला में स्नेवर प्रतिदान किया। इसके बाद उड़िया एलबम और टीवी एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत में ही भरपूर हॉट सीन्स दिए और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। मोनालिसा को 2013 में बेस्ट एक्ट्रेस का एनबीसी अवार्ड भी मिला है।
होटल में करती थी नौकरी
मोनालिसा कोलकाता में नौकरी करती थी। उसे 16000 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। बंगाल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग होटल में आते थे। एक दिन कुछ लोगों ने मोनालिसा से कहा कि आप बहुत खूबसूरत हैं। आपको फिल्मों में ट्राय करना चाहिए। उसके बाद बंगाला फिल्मों में काम खोजने लगीं।
एलबम में किया काम तो मिली फिल्म
कुछ बंगाली सीरियल और फिल्मों में छोटे-मोटे काम करने के बाद मोनालिसा को कामयाबी नहीं मिली तो वह 2004 में मुंबई आ गई। एलबम 'जरा-जरा बहकता है' और 'रेशम का रुमाल' में काम किया। उसके बाद पहली हिन्दी फिल्म 'तौबा-तौबा' में काम करने का मौका मिला।
2007 में आई थी इनकी पहली भोजपुरी फिल्म
2007 में मोनालिसा को भोजपुरी की पहली फिल्म 'कहां जईब राजा नजरिया लड़ाइके' मिली। इस फिल्म के एक्टर दिनेश लाल यादव थे। इसके बाद मोनालिसा को एक के बाद एक भोजपुरी की फिल्में मिलने लगीं।