विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेसारीलाल की फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ का ट्रेलर आउट, हुआ वायरल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 11 Feb 2020 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 11:40 PM (IST)

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव की आनेवाली फिल्म एक साजिश जाल का ट्रेलर आउ ट होते ...और पढ़ें

खेसारीलाल की फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ का ट्रेलर आउट, हुआ वायरल
खेसारीलाल की फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ का ट्रेलर आउट, हुआ वायरल

पटना, जेएनएन। सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, शुभी शर्मा एवं पूजा गांगुली स्‍टारर रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट (निशांत उज्‍जवल) और बुल्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ का ट्रेलर आउट होते वायरल हो गया है।

फिल्‍म का ट्रेलर इंटर 10 म्‍यूजिक भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्‍म के ट्रेलर को 19 घंटों में 767,242 बार देखा गया है, जो एक रिकॉर्ड है। फिल्‍म के ट्रेलर के अनुसार, फिल्‍म की कहानी प्रेम और पैसे के बीच की लाइन पर आधारित है।

इसमें खेसारीलाल यादव को नवोदित अभिनेत्री पूजा गांगुली से प्रेम हो जाता है। लेकिन पैसे का जोर ऐसे चलता है कि पूजा खेसारी को छोड़ने को मजबूरी हो जाती है। ऐसे वक्‍त में खेसारी के पास शुभी शर्मा की इंट्री होती है, लेकिन एक सच्‍चे प्रेमी की तरह खेसारी, पूजा और उसके प्रेमी को मिलवाने की ठान लेता है।

फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स उत्‍सकुता करने वाला है। फिल्‍म में कई ऐसी चीजें हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है। एक्‍शन, इमोशन, गाने और संवाद फिल्‍म की खूबसूरती है। ट्रेलर देखकर यही लगाता है।

ट्रेलर में फिल्‍म के सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं में शानदान नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के प्रोड्यूसर बाबू त्‍यागी व संजय अग्रवाल, सह - निर्माता मनीष चतुर्वेदी और निर्देशक एम आई राज हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, पूजा गांगुली और शुभी शर्मा के साथ मनीष चतुर्वेदी, अयाज खान, शमीम खान, दीपक सिन्‍हा, महेश आर्चाय, धामा वर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं।

फिल्म में काजल यादव का एक धमाकेदार आइटम सौंग भी है। फिल्‍म की कहानी मनोज कुशवाहा और संगीत मधुकर आनंद का है। फाइट इकबाल हुसैन का है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। गीत आजाद सिंह और प्‍यारेलाल यादव का है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिकी गुप्‍ता और रामदेवन हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।