सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिले खेसारी लाल यादव, कहा- मुंबई में दबाई जाती है बिहारी प्रतिभा
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिले भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव। कहा- मुंबई में दबाई जाती है बिहारी प्रतिभा। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में होता है नेपोटिज्म।
पटना, जेएनएन। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिले भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव। कहा- मुंबई में दबाई जाती है बिहारी प्रतिभा। उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में होता है नेपोटिज्म। उन्होंनेा बिहारी बॉय और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बिहार समेत पूरा देश आहत है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव शनिवार को सुशांत के पटना स्थित आवास पर जाकर उनके पिता केके सिंह और भाई नीरज बबलू से मुलाकात की और दुख जाहिर किया।
सुशांत के पिता से मिलते वक्त खेसारी लाल यादव काफी भावुक हो गए और कहा कि सुशांत एक बेहतरीन इंसान था। अभिनेता के रूप में भी उसकी कोई सानी नहीं थी। उन पर बिहार -यूपी के लोग फक्र करते थे। हमने एक गौरव को खो दिया है। जब से मैंने ये सुना तब से बेचैन हूं। उन्होंने कहा कि मैं भी एक कलाकार हूं और कलाकार को समझता हूं। उनके पिता की पीड़ा को महसूस करता हूं। उन पर क्या बीत रही होगी।
खेसारी लाल ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कहा कि यह नया नहीं है। ये पहले से होता रहा है। उन्होंने कहा कि क्योंकि मामला अभी जांच प्रक्रिया के तहत है, इसलिए मैं किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मेरे भाई सुशांत के जाने के बाद जो लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं। काश वे पहले ऐसा करते तो मेरा भाई अभी और हमें गौरवान्वित कर रहा होता। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में क्या होता है ये सबको पता है। मैं यहां सुशांत के परिजनों के दुख में शामिल होने आया था।
गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित आवास पर जान दे दी थी। 15 जून को बांद्रा में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ था। पिता केके सिंह ने मुखाग्नि दी थी। बाद में पटना के दीघा घाट में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। उसी घाट में इसके पहले सुशांत की मां की अस्थियां विसर्जित की गई थीं।